Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


डी०ए०वी० पुलिस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने हवन प्रतियोगिता में लहराया जीत का परचम

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 8, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि उपसभा, हरियाणा व सोहनलाल डी०ए०वी० शिक्षा महाविद्यालय अंबाला शहर के संयुक्त तत्वाधान में 6 फरवरी 2023 सोमवार को महाविद्यालय प्रांगण में राष्ट्रीय स्तरीय हवन यज्ञ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत डी०ए०वी० पुलिस पब्लिक स्कूल पानीपत के विद्यार्थियों ने भाग लिया और तृतीय स्थान प्राप्त कर जीत का परचम लहराया। हवन प्रतियोगिता छात्रों के आयु वर्ग के अनुसार चुनमुन वर्ग, कनिष्ठ वर्ग, वरिष्ठ वर्ग एवं विश्वविद्यालय स्तर पर रखी गई।

छात्रों ने शुद्ध वाणी एवं लयात्मकता से मंत्रोच्चारण करते हुए पूर्ण विधि अनुसार हवन का आयोजन किया और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने सभी छात्रों और अध्यापिकाओं को बधाई  एवं शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा पाश्चात्य संस्कृति के इस युग में  बच्चे अपनी संस्कृति से जुड़े रहें और बच्चों में सांस्कृतिक भावना का विकास हो इसके लिए हम सदैव प्रयासरत रहते हैं ताकि हमारे छात्र अपनी संस्कृति से जुड़ सकें और अपनी सभ्यता और संस्कृति को जान सकें। विद्यार्थियों में सांस्कृतिक विकास हेतु हम समय-समय पर स्कूल में भी हवन का आयोजन करवाते रहते हैं। विजेता छात्रों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। विजेता छात्रों के नाम हैं:-

चुनमुन वर्ग- तेजस, निधि, लक्षिता, मितुल

कनिष्ठ वर्ग- निकिता, हर्षिता, जानवी, कनिका शर्मा

वरिष्ठ वर्ग-  देव शर्मा, कनिष्का, रितिका सिंह, वंशिका

Comments