शिक्षकों के शैक्षिक, मानसिक एवं भावनात्मक विकास को सशक्त बनाने के लिए हैप्पी क्लास रूम विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई
BOL PANIPAT : आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल पानीपत में शिक्षकों के शैक्षिक, मानसिक एवं भावनात्मक विकास को सशक्त बनाने के लिए हैप्पी क्लास रूम विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई रिसोर्स पर्सन विद्यालय की प्रधानाचार्या जयश्री गर्ग रही। प्रधानाचार्या जयश्री गर्ग , उपप्रधानाचार्या मीना तनेजा तथा Coordinators सरिता नारंग , आरती दुर्गा , कृति सहगल तथा किरण मेंहदीरत्ता ने ज्योत प्रज्वलित कर सेमिनार का शुभारंभ किया। उन्होंने इस कार्यशाला को चार मॉड्यूल में विभाजित कर ऑडियो-वीडियो, प्रश्नोत्तरी और अनेक क्रियाकलापों द्वारा हैप्पी क्लास रूम और हैप्पी टीचर की अवधारणा को स्पष्ट किया। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में विद्यालय के शिक्षकों ने भाग लिया।
प्राचार्या जयश्री गर्ग ने कहा कि हैप्पी टीचर ही कक्षा को हैप्पी क्लास रूम बना सकता है। इस कार्यशाला में, शिक्षक कक्षा में सकारात्मकता और जुड़ाव बढ़ाने के लिए विभिन्न रणनीतियों और तकनीकों को सीखते हैं। इसका मुख्य लक्ष्य छात्रों के सीखने के अनुभव को बेहतर बनाना और कक्षा में खुशी और उत्साह का माहौल बनाना है।
हैप्पी क्लास रूम केवल एक शैक्षणिक स्थान नहीं, बल्कि एक ऐसा वातावरण है जहाँ बच्चे न केवल ज्ञान प्राप्त करते हैं, बल्कि जीवन के मूल्यों को भी सीखते हैं। ऐसे कक्षा का निर्माण शिक्षक, छात्र और विद्यालय प्रशासन मिलकर करते हैं। जब कक्षा खुशहाल होती है, तो शिक्षा भी सार्थक और प्रभावशाली बन जाती है।
मंच का संचालन विनिता लूथरा ने किया।

Comments