Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा में युवा शक्ति ध्वजारोहण सेवा सदन वैलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने भाग लिया।

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at November 8, 2025 Tags: , , ,

 BOL PANIPAT : (8 नवम्बर) 7 नवम्बर से 16 नवम्बर तक बागेश्वर धाम पं. धीरेन्द्र शास्त्री जी के नेतृत्व में चलने वाली सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा में आज पानीपत से युवा शक्ति ध्वजारोहण सेवा सदन वैलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर सभा के संस्थापक बलविन्द्र सिंह जट्ट महाराज ने बताया कि यात्रा में पानीपत से आए हनुमत स्वरूपों ने भी भाग लिया।  यात्रा में शामिल लगभग 3 लाख लोगों में से अधिकांश के लिए हनुमत स्वरूपों को देखने का और साथ चलने का यह पहला अनुभव था। बागेश्वर धाम सहित श्रद्धालुगण हनुमत स्वरूपों के साथ खुब झूमे एवं नृत्य में शामिल हुए। आज यात्रा का फरीदाबाद दशहरा ग्राउण्ड में रात्रि का ठहराव हुआ।  यात्रा में  पानीपत से सतीश गौतम डाहर ब्राह्मण महासभा प्रदेशाध्यक्ष, विक्रम शर्मा, नरेश पपरेजा, पंकज शर्मा, दयानन्द अरोड़ा, दविन्द्र सिंगला, अर्जुन कुमार, मनीष कुमार, पुनीत अरोड़ा, हन्नी नागपाल, महेन्द्र बरेजा, कृष्णा राघव, आदि शामिल रहे।

Comments