डीसी व एसपी ने मतगणना केंद्रों का दौरा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
BOL PANIPAT : 1 मई। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया एवं पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने संयुक्त रूप से बुधवार को आर्य कॉलेज परिसर में बनाए गए मतगणना केंद्रों का दौरा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि सभी मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं इसलिए मतगणना केंद्रों पर तैनात सभी पुलिस कर्मचारी यह सुनिश्चित करें कि जो भी अधिकारी मतगणना केंद्रों का दौरा करें उससे हस्ताक्षर जरूर करवाएं। उन्होंने कहा कि मतगणना केंद्रों पर शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाए ताकि मतगणना में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि सभी मतगणना केंद्र 24 घंटे सीसीटीवी से लैस हैं।
आर्य कॉलेज के खेल के मैदान के सभागार में समालखा और इसराना विधानसभा से संबंधित मतगणना केंद्र और आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पानीपत ग्रामीण व आर्य कॉलेज के सभागार में पानीपत शहरी विधानसभा का मतगणना केंद्र बनाया गया है। उन्होंने कहा कि मतगणना केदो में बाहरी आगंतुकों का कोई आवागमन नहीं होगा इसके लिए सभी पुलिस कर्मचारी मुस्तादी से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें।
इस मौके पर समालखा विधानसभा के एआरओ एवं एसडीएम अमित कुमार पानीपत ग्रामीण विधानसभा के एआरओ एवं एसडीएम मनदीप कुमार और इसराना विधानसभा की एआरओ एवं एसडीएम ज्योति मित्तल सहित डीएसपी सुरेश सैनी, सतीश गौतम नरेंद्र कुमार, तहसीलदार निर्वाचन सुदेश राणा इत्यादि भी उपस्थित रहे।

Comments