डीसी सुशील सारवान ने सिवाह में बन रहे बस अड्डे का अवलोकन कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
पानीपत, 25 फरवरी। डीसी सुशील सारवान ने शुक्रवार को सिवाह में बन रहे बस अड्डे का अवलोकन कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने बिजली विभाग, लोकनिर्माण विभाग, वन विभाग व अन्य अधिकारियों के साथ वहां का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि इसी बस अड्डे के नजदीक वर्कशॉप की जगह को भी तलाशा जाए। जीएम रोड़वेज कुलदीप जांगड़ा ने उपायुक्त को जानकारी देते हुए बताया कि हाईटेंशन तार की शिफटिंग का भी काम शुरू किया जाना है। उपायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर लगे मुख्य द्वार को भी आगे लेजाकर बदलने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बस स्टैण्ड परिसर में वन विभाग द्वारा आवला व बांस के पौधे लगाए जाएं और पूरा परिसर हराभरा बनाया जाए। उन्होंने कहा कि बस अड्डे में लेवलिंग का काम भी संतुष्टिजनक नही है इसलिए इसे दोबारा चैक किया जाए। उन्होंने वाटर लेवल भी चैक करने के निर्देश दिए।

डीसी सुशील सारवान ने कहा कि वर्तमान में जहां बस अड्डा चल रहा है वहां भी शौचालयों की सफाई नियमित तौर पर करवाएं। यही नहीं इसके लिए शनिवार व रविवार को विशेष अभियान भी चलाएं और पुराने बस अड्डे पर साफ-सफाई का ख्याल रखें। इस मौके पर उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता एसएस ढूल के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Comments