Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने रोड सेफ्टी की ली बैठक

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 8, 2023 Tags: , , , , ,

-मुख्य बाजारों में पीली पट्टी लगाकर अतिक्रमण हटवाएं

BOL PANIPAT , 8 अगस्त। डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने मंगलवार को सडक सुरक्षा सप्ताह से सम्बंधित बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य बिन्दूओं पर चर्चा की। बैठक में डीटीओ नीरज गोयल ने बैठक का एजैण्डा प्रस्तुत किया गया।
उपायुक्त ने कहा कि शहर के मुख्य बाजारों से अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाई जाए और पीली पट्टी लगाकर इसका स्थाई समाधान भी किया जाए ताकि लोग दोबारा अतिक्रमण ना कर सके। पीली पट्टी से बाहर सामान रखने वाले और वाहन खड़े करने वालों के चालान भी किए जाएं।
उन्होंने कहा कि शहर में उत्तर प्रदेश से आवागमन करने वाले वाहनों के कारण जाम की स्थिति बन रही है जिनमें से सम्भावित वाहन अपनी मियाद भी पूरी कर चुके हैं, इन पर भी शिकंजा कसा जाए। कई बार इनके आपसी झगड़े के कारण वाहनों में सवार यात्रियों को नुकसान उठाना पड़ता है। डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने निर्देश दिए कि समालखा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर किए जा रहे काम में तीव्रता दिखाएं क्योंकि वहां लोगों को बहुत बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में एसपी अजीत सिंह शेखावत,एसडीएम वीरेन्द्र ढूल, एसडीएम समालखा अमित कुमार,नगराधीश राजेश सोनी,डीएसपी सुरेश सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments