एसडीएम मनदीप सिंह ने एलएनटी के नालों का किया निरीक्षण.
-गोबर बहाने वाली डेरी के संचालकों के खिलाफ हो सकती है एफआईआर दर्ज
-एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान नालों की साफ सफाई के दिए दिशा निर्देश
-मानसून में पानी के रुकावट की समस्या को दूर करेगा प्रशासन
BOL PANIPAT ,5 जुलाई। उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया के दिशा निर्देश पर शुक्रवार को एसडीएम मनदीप सिंह ने एलएनटी के पांच नालों व शिव नगर में डेरी के सामने से गुजरने वाले नालों के प्वाइंटों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
एसडीम ने खादी आश्रम, एसबीआई बैंक, संजय चौक, मल्होत्रा चिकन कॉर्नर, एस डी स्कूल के सामने वाले एलएनटी के प्वाइंटों को देखा वह उनका निरीक्षण किया।
एसडीएम ने कहा कि जो डेयरी संचालक अनियमितताएं बरत रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी जरूरत पड़ने पर एफआईआर भी दर्ज हो सकती है।
उन्होंने कहा कि मानसून के आगमन के साथ ही नालों की साफ सफाई जरूरी है इस दिशा में सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। कई नालों की सफाई भी की गई है और कई नालों की सफाई का कार्य जारी है। उन्होंने अधिकारियों से वह खास तौर पर एलएनटी के कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए कि वह इस कार्य के प्रति गंभीर हो वह किसी तरह की पानी संबंधी ,नालों की रुकावट संबंधी समस्या ना आए। इस पर जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करें।
इस मौके पर उनके साथ एसडीओ अर्पित, सेवानिवृत कर्नल ज्ञान प्रताप, एनके सिंह व लेखराज आदि मौजूद रहे।

Comments