लघु सचिवालय में कृषि विभाग ने निकाला ट्रैक्टर के लिए आनॅलाईन ड्रा
जिले के 25 महिला व पुरूष किसानों को मिलेगा ट्रैक्टर खरीदने पर 3 लाख का अनुदान
BOL PANIPAT , 21 फरवरी। अनुसूचित जाति के किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की एसबी 89 योजना के तहत लघु सचिवालय में सैकडों किसानों की मौजूदगी मेें ट्रैक्टर खरीद के लिए आनॅलाइन ड्रा निकाला गया। ड्रॉ में जिले के जिन 25 किसानों के नाम निकले उन्हें सरकार ट्रैक्टर की खरीद पर 3 लाख रुपये का अनुदान देगी। किसान पैनल्ड एजेंसी से मन पसंद ट्रैक्टर की खरीदारी कर सकते हैं।
डीआरओ राजकुमार भोरिया ने बताया कि ऑनलाइन ड्रा में पूरी पारदर्शिता बरती गई है। ड्रॉ में जिन 25 किसानों का नाम निकला है उनके नाम इस प्रकार से हैं अनिता नामुंडा, फूलवती उझा, धर्मपाल नवादा, भूपसिंह कवी, जसमेर दीवाना, पवन बड़ौली, सोमनाथ दरियापुर, अजीत कवी, महावीर महदनीपुर थराना, मुकेश सिवाह, भूपेंद्र बापौली, राज रानी नामुंडा, सुरजभान आंसन कलां, अंकुश उरलाना कलां, साहिल कवी, राकेश कुमार दरियापुर, वेदपाल गवालड़ा, सतनारायण कवी, सुभाष उरलाना कलां, गोविंद बाल जाटान, किशनचंद रजापुर, रविंद्र भलौर, महासिंह कुराना, विनोद उग्रा खेड़ी, राजकुमार बुड़शाम के नाम शामिल है।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक वजीर सिंह ने बताया कि 25 ट्रैक्टरों के लिए निकाले गये इस ड्रा प्रक्रिया में ऑनलाइन आवेदन मांगे गये थे। इनमें 295 किसानों के आवेदन सही थे जिन्होंने प्रक्रिया को पूर्ण किया था। जिन किसानों की सभी प्रकियाएं पूर्ण की थी उनके नाम पंजीकृत हुए थे। कृषि ज्ञान केंद्र उझा केवरिष्ठï कृषि विशेषज्ञ डॉ.राजबीर ने बताया कि इसके पश्चात कृषि विभाग इनका भौतिक सत्यापन करेगा। अनुसूचित जाति के लाभार्थी 5 वर्ष तक अपने ट्रैक्टर को किसी अन्य को विक्रय नहीं कर सकते। इस मौके पर सभागार में बड़ी सं या में जिले के अनुसूचित जाति के महिला व पुरूष किसान मौजूद थे।

Comments