बागवानी को बढ़ावा देने के लिए विभाग देगा किसानों को प्रशिक्षण: उपायुक्त
-लाभार्थी प्रशिक्षण के लिए कर सकत हैं आनलाइन आवेदन
प्रशिक्षुकों का चयन पहले पंजीकरण करो पहले प्रशिक्षण पाओ के आधार पर होगा
-चयनित की सूची प्रशिक्षण शुरू होने से 2 दिन पहले विभाग की वेबसाइट पर होगी अपलोड
BOL PANIPAT , 24 अगस्त। उपायुक्त डॉ.वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हैं बताया कि राज्य सरकार बागवानी के क्षेत्र में किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए भरसक प्रयास कर रही है। बागवानी को बढावा देने के लिए राज्य सरकार ने अनेक योजनाएं प्रारंभ की हैं जिनका लाभ लेकर किसान अपनी स्थिति को मजबूत कर सकते हैं व अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। राज्य सरकार ने भुना अमरूद उत्कृष्ट केंद्र में बाग वर्कर का तीन महीने के दौरान अलग -अलग पांच दिन प्रशिक्षण का शडयूल जारी किया है जिसमें किसान प्रशिक्षण पाकर बागवानी के क्षेत्र में आगे कदम बढ़ा सकते हैं।
उपायुक्त ने बताया कि अमरूद उत्कृष्ट केंद्र भुना फतेहाबाद में बाग वर्कर से संबंधित पांच दिवसीय प्रशिक्षण करवाया जाना प्रस्तावित है। इस प्रशिक्षण में कोई भी किसान पहले तीन कार्य दिवस पर उद्यान विभाग की वेबसाइट कौशलहार्टिहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन के माध्यम से प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उपायुक्त ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रार्थी की आयु कम से कम 18 वर्ष व अधिकतम 60 वर्ष होनी चाहिए। प्रशिक्षण के लिए अमरुद उत्कृष्ट केंद्र भुना में सीटों की संख्या प्रति बैच 10 निर्धारित की गई है। प्रशिक्षुकों का चयन पहले पंजीकरण करो पहले प्रशिक्षण पाओ के आधार पर किया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि प्रशिक्षण पाने वाले को अपने जरूरी कागजात जैसे कि आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र की फोटो प्रति प्रशिक्षण के दौरान प्रथम दिन अपने साथ लेकर जानी होगी। प्रशिक्षण के दौरान रति ठहराव की व्यवस्था नहीं होगी। प्रशिक्षण पाने वालों के चयन की सूची प्रशिक्षण शुरू होने से 2 दिन पहले उद्यान विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।
उपायुक्त ने बताया कि तीन महीने के अंदर 11 सितंबर से 15 सितंबर तक 5 दिन की अवधि का प्रशिक्षण बाग कर्मी के लिए होगा इसमें 10 इसमें सीटों की संख्या प्रति बच 10 निर्धारित है। उपायुक्त ने बताया कि 18 सितंबर से 22 सितंबर तक 5 दिनों की अवधि में बाग वर्कर का प्रशिक्षण होगा इसमें भी 10 सीट में निर्धारित है। इसी तरह 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक 5 दिन बाग वर्कर का प्रशिक्षण होगा इसमें भी 10 सिम निर्धरित है। इसी प्रकार 16 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक बाग वर्कर का पांच दिन की अवधि का प्रशिक्षण होगा इसमें बाग वर्कर के लिए 10 सीटे निर्धारित की गई है।
उपायुक्त ने बताया कि 6 नवंबर से 10 नवंबर तक 5 दिनों की अवधि के इस प्रशिक्षण में बाग कर्मी के लिए 10 सीटे निर्धारित है। 20 नवंबर से 24 नवंबर तक 5 दिनों की अवधि के प्रशिक्षण में बाग वर्कर के लिए 10 सीट निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान हरियाणा सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करना अति आवश्यक है।

Comments