Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय रविवार को काला आम्ब पर्यटन स्थल का दौरा करेंगे।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 9, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत 9 जुलाई- प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय रविवार को दोपहर 1:50 बजे स्थानीय काला आम्ब पर्यटन स्थल का दौरा करेंगे। इससे पूर्व वे स्काई लार्क में स्काई लार्क पर्यटन स्थल में पहुंचेंगे जहां प्रशासनिक अधिकारी उनका स्वागत करेंगे। यह जानकारी डीसी सुशील सारवान ने दी।
जिलाधीश सुशील सारवान ने महामहिम राज्यपाल के पानीपत के दौरे के दृष्टिगत कानून व शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए दंड प्रक्रिया नियमावली 1973 की धारा 221 व 23 2 के तहत ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए हैं।
आदेशानुसार जिला परिषद के अतिरिक्त सीईओ रविन्द्र मलिक स्काई लार्क पर्यटन केंद्र में,काला आम्ब में बीडीपीओ पानीपत पूनम चंदा और कार केड के साथ समालखा के नायब तहसीलदार राहुल राठी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

Comments