Tuesday, May 19, 2026
Newspaper and Magzine


डिपो धारक शीघ्रता से करें वितरण कार्य: उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 24, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 24 अगस्त। जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जिले को 35251 क्विंटल गेंहू प्राप्त हुआ है जिसे जिले के सभी डिपों धारकों शीघ्रता से वितरण करने के निर्देश दिये हैं। जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि इस योजना के तहत पानीपत खंड को 14,477 क्विंटल गेहूं, समालखा को 6323क्विंटल, मतलौडा को 3706 क्विंटल, इसराना को 2914 क्विंटल व बाबरपुर डिपो धारकों को 7829 क्विंटल गेहूं वितरण के लिए भेजा गया है जहां उसकी शीघ्रता से वितरण करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
  जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले को कुल 36 हजार 976 क्विंटल गेहूं प्राप्त हुआ है जिसमें डिपो धारकों को वितरण के लिए भेजा गया है। उपायुक्त ने डिपो धारकों को शीघ्रता से गेहूं वितरण करने के निर्देश दिये हैं। जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि इस योजना के तहत उपलब्ध हुए गेहूं में पानीपत खंड को 15 हजार 174 क्विंटल, समालखा खंड को 6456 क्विंटल, मडलौडा खंड को 4060 क्विंटल, इसराना खंड को 3038 क्विंटल व बाबरपुर को 8245 क्विंटल गेंहू जारी किया गया है जिसे विधिवत रूप से वितरण करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

Comments