Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ताऊ देवी लाल के भक्त की बेटियों की शादी में हुए शामिल

By LALIT SHARMA , in Politics , at March 11, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पानीपत पहुंचे। वे यहां गांव रिसालू स्थित एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। करीब 40 मिनट शादी समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के बाद वे वापिस चंडीगढ़ की ओर रवाना हो गए।

दरअसल, गांव रिसालू में ताऊ देवी लाल को भगवान समान मानने वाले उनके भक्त सतबीर मलिक नाम के शख़्स रहते है। जिनका परिवार पिछली तीन पीढ़ियों से ताऊ देवी लाल को भगवान के समान पूजता आ रहा हैं।  पिछले 18 वर्षों से सतबीर ताऊ देवी लाल के परिवार से किसी भी चेहरे को हरियाणा का सीएम बनता देखने की दुआं मांग रहे हैं। इसके लिए उन्होंने पैरों से चप्पल-जूते आदि का त्याग किया हुआ है। इतना ही नहीं, वे हर सावन के महीने में हरिद्वार से ताऊ देवी लाल की कावड़ लाते हैं।

सतबीर की दो बेटियों की शादी हुई। शादी समारोह में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, उपायुक्त सुशील सारवान, समाजसेवी हनीश मलिक, जजपा पानीपत विधायक प्रत्याशी देवेंद्र कादियान, सुरेश काला, सुमित राणा, कृष्ण राठी, सुरेंद्र सरपंच, बलवान तहसीलदार, ओमप्रकाश आदि भी शामिल हुए। सतबीर मलिक को मिलने के बाद दुष्यंत चौटाला भावुक भी हुए। उन्होंने कहा कि तीन पीढ़ियों से बिना किसी लोभ-लालच के ये परिवार ताऊ के दिखाए मार्ग पर चल रहा है।

जो ताऊ चौधरी देवी लाल के लिए दिन-रात तपस्या कर रहा हो। उनके नाम के खातिर सब कुछ समर्पित कर चुका हो, उनकी बेटियां हमारी बेटियां है। बेटियों को आशीर्वाद दिया और उनके वैवाहिक जीवन की मंगल कामना भी की। उन्होंने दोनों बेटियों को शगुन स्वरूप आशीर्वाद दिया और वहां से रवाना हुए। 

Comments