Saturday, March 14, 2026
Newspaper and Magzine


अग्निपथ योजना सेना भर्ती योजना नीति के विरुद्ध : भाकपा

By LALIT SHARMA , in Politics , at June 17, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 17 जून भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा युवाओं के सेना में भर्ती के नाम पर अग्निपथ नाम की जो योजना लागू की गई है वह भारत में वर्षों से स्थापित सैनिक भर्ती की भर्ती के नियमों के विपरीत है । कि दुनिया के किसी भी देश में इस तरह की युवा सेना भर्ती योजना नहीं है। जिन देशों में युवाओं के लिए 5 से 8 वर्ष तक राष्ट्रीय सेना में सेवारत रहने की योजना है उसके भी नियम और कानून है । यह विचार आज यहाँ स्थानीय भगत सिंह स्मारक में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की हरियाणा राज्य कार्यकारिणी की एक विशेष मीटिंग में सीपीआई के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप ने व्यक्त किये।

उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना बेरोजगार युवकों को झांसा देने वाला कार्यक्रम है । सिर्फ चार वर्ष के लिए सेना में भर्ती करके उन्हें छोड़ देना, उन युवाओं की युवा शक्ति का अपमान ही नहीं बल्कि दुरूपयोग है । भारत की सेना में शामिल होकर देश के लिए समर्पण करने की भावना लेकर बरसों से जो युवक-युवती तैयारी कर रहे हैं उनके ऊपर सरकार निंदनीय हमला कर रही है।

बैठक की अध्यक्षता कामरेड राम रतन एडवोकेट ने की। उन्होंने कहा कि भारत की सेनाओं में 20 वर्ष सेवा देने के बाद जो सैनिक सेवानिवृत्त होते हैं , उन्हें सार्वजनिक क्षेत्र और सरकारी क्षेत्र में या निजी क्षेत्रों में नौकरी दिए जाने की प्राथमिकता होती है। इसीलिए सरकार ने केंद्र, राज्य और जिला स्तर पर केंद्र सोल्जर बोर्ड बनाएं हुए हैं । उन्होंने कहा कि लंबी अवधि के प्रशिक्षित, अनुशासित सैनिकों को काम नहीं मिलता । फिर 4 साल सेना में भर्ती नौजवानों को काम कैसे मिलेगा ?

अग्निपथ योजना के खिलाफ देश भर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों का समर्थन करते हुए बैठक में नौजवानों पर पुलिस अत्याचार करने के बजाए इस नीति को निरस्त करके सैना में स्थाई भर्ती करने की मांग की गई । सीपीआई ने आंदोलनकारी नौजवानों से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जारी रखने की अपील की।
बैठक में सीपीआई के जिला सचिव पवन कुमार सैनी ने पानीपत में होने वाले राज्य सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा रिपोर्ट पेश की । सम्मेलन की सफलता के लिए सहायता देने वाले सज्जनों का राज्य कार्यकारिणी ने आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया । विदित हो कि श्री कृष्णा मन्दिर धर्मशाला गणेश नगर में 25 – 26 जून को सीपीआई का 17 वां हरियाण राज्य सम्मेलन का उदघाटन सीपीआई के महासचिव एवं पूर्व सांसद कामरेड डी राजा करेंगे और सीपीआई की राष्ट्रीय सचिव एवं ए आई टी यू सी की राष्ट्रीय महासचिव कामरेड अमरजीत कौर करेंगी।

बैठक में माम चंद सैनी, प्रेम सिंह, मनी राम बेलरखा, हरभजन सिंह, जिले सिंह पाल, बीर सिंह लाठर, सूरत सिंह देशवाल, शीश राम तोमर, जमशेद राणा, भूपेन्द्र कश्यप, जय नारायण सैनी, जय भगवान दरियापुर आदि ने चर्चा की और सम्मेलन की सफलता के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Comments