उपायुक्त ने मुस्लिम समुदाय को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगे झंडे वितरित किए
BOL PANIPAT , 9 अगस्त। मुहर्रम के अवसर पर उपायुक्त सुशील सारवान मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच पहुंचे और मुस्लिम समुदाय को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगे झंडे वितरित किए। उपायुक्त सुशील सारवान ने सभी से हर घर तिरंगा अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मुहर्रम के अवसर पर कलंदर शाह दरगाह परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने पर उपायुक्त सुशील सारवान का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। तिरंगा झंडा वितरित करने के दौरान दरगाह परिसर में उत्साह का माहौल रहा।
उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। उन्होंने कहा कि हर घर पर आगामी 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराएं। इस अवसर पर एसडीएम वीरेंद्र ढुल, वक्फ बोर्ड के संपदा अधिकारी मोइनुद्दीन काजी और मुस्लिम समाज के कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments