कॉटन फैक्ट्री के मजदूरों के स्वास्थ्य का जायजा लिया
BOL PANIPAT , 17 दिसम्बर। सहायक निदेशक औद्योगिक स्वास्थ्य कम सर्टिफाइंग सर्जन, डॉ हरेंद्र मान ने पानीपत में कॉटन फैक्ट्री के मजदूरों के स्वास्थ्य का जायजा लिया। कुछ मजदूरों के स्वास्थ्य की जांच भी करी व कई मजदूरों को औद्योगिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया ताकि बीमारी से बचा रहा जा सके। डॉ मान ने बताया कि कॉटन में काम करने वाले मजदूरों को बिसीनोसिस नाम की फेफड़ों की बीमारी होने का खतरा रहता है, इसमें फेफड़े टीबी की बीमारी जैसे दीखते है और लक्षण भी वैसे ही दिखते है इसलिए पता लगाना मुश्किल होता है, जितना हो सके बचाव के लिए सभी मजदूरों को मास्क पहन कर काम करना चाहिए, पानी का छिडक़ाव करना चाहिए और हर दो या तीन साल में अपनी छाती का एक्स-रे जरूर कराना चाहिए। सभी फैक्ट्री मालिकों से अपील करी कि वह अपने अधीनस्थ जितने भी कर्मचारी फैक्ट्रीयो में काम करते हैं उनके स्वास्थ्य की जांच हर साल करवाये व रजिस्टर मेन्टेन करें । ताकि शहर के मजदूरो का स्वास्थ्य सही बना रहे ओर वो अपनी पूरी क्षमता से कम कर सके व जीवन यापन कर सके। व्यावसायिक बीमारियों का इलाज बहुत मुश्किल होता है इसलिए हमें बचाव पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा ईएसआई व श्रम कल्याण बोर्ड से प्रदान की जाने वाली योजनाओं के बारे में मजदूरों को जागरूक किया व उनको योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए फैक्ट्री प्रबंधन को निर्देश दिए।

Comments