Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


बागवानी को बढ़ावा देने के लिए विभाग लगाएगा किसान जागरूकता शिविर: उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 21, 2023 Tags: , , , , ,

बागवानी स्कीमों की जानकारी के लिए किसान सरकारी पोर्टल पर कर सकते हैं आवेदन
24 अप्रैल से 30 जून तक ग्राम स्तर पर लगेंगें किसान जागरूकता शिविर

BOL PANIPAT : 21 अप्रैल। उपायुक्त वीरेन्द्र दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि बागवानी को बढावा देने के लिए सरकार द्वारा भरसक प्रयास किए जा रहें हैं। जिले के सभी गांवों में 24 अप्रैल से 30 जून तक किसान जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन जागरूकता शिविरों में विभाग द्वारा चलाई जा रही केन्द्र व राज्य द्वारा संचालित बागवानी योजनाओं के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
उपायुक्त ने बताया कि विभाग द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को ब्यौरा विभागीय पोर्टल हरियाणाडॉटजीओवीडॉटआईएन पर देख सकते हैं। योजनाओं का फायदे लेने के लिए किसानों को मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त किसानों को अनुदान राशि पहले आओं पहले पाओं के आधार पर दी जाएगी। इसके लिए किसानों को विभाग के पोर्टल एचओआरटीएनईटीडॉटजीओवीडॉटआईएन पर पंजीकरण करवाना होगा। किसान योजनाओंं का लाभ लेने के लिए एचओआरटीएनईटीडॉटजीओवीडॉटआईएन पर स्वयं या सीएससी केन्द्र पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
उपायुक्त ने बताया कि शिविरों में किसानों को बागवानी एकीकृत विकास मिशन, एकीकृत बागवानी विकास, अनुसूचित जाति उप योजना, भावातंरण भरपाई योजना, मुख्यमंत्री फसल बीमा योजना, मेरी फसल-मेरा ब्यौरा, मेरा पानी मेरी विरासत इत्यादि स्कीमों के   फायदों से अवगत कराया जाएगा।
जिला बागवानी अधिकारी शार्दूल शंकर ने बताया कि इस वर्ष विभाग द्वारा विस्तार स्कीम के अंतर्गत विभिन्न फलों के पौधे जिसमें आम, अमरूद, केला, नींबू आदि के अधिक से अधिक लगाने का लक्ष्य रखा गया है। नए बाग लगाने के अंतर्गत आम, बेर, चीकू, लिची, आवंला, नासपती, आडू व अन्य बेल वाले फलों पर अनुदान राशि जारी की जा रही है। यदि किसान धान की फसल छोडक़र बाग लगाता है तो उसे दी जाने वाली अनुदान राशि 17,500 रुपए प्रोत्साहन राशि बढ़ाकर 81,250 रुपए की गई है। बागवानी के संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए इच्छुक जिला उद्यान अधिकारी व दुरभाष 0180-2660108पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Comments