उपायुक्त ने तीन दिवसीय अंत्योदय मेले की शुरुआत की. नगर निगम क्षेत्र के लिए लगे मेले में पहले दिन किए 24 ने आवेदन
BOL PANIPAT , 20 जून, लघु सचिवालय में आज नगर निगम क्षेत्र के चयनित पात्र परिवारों के लिए मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ उपायुक्त सुशील सारवान ने किया। इस दौरान उपायुक्त ने आए हुए पात्र परिवारों के लोगों से बातचीत भी की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र व्यक्तियों को जल्द से जल्द योजना का लाभ दिलाने के लिए हर आवश्यक कार्यवाही पूरी करें। नगर निगम क्षेत्र के लोगों के लिए यह मेला 2 दिन और चलेगा। आज मेले में पहुंचे 87 लोगों में से 24 ने ऋण के लिए आवेदन किया।
उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना हरियाणा सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हर परिवार की वार्षिक आय एक लाख अस्सी हजार रुपए वार्षिक करने के लक्ष्य के साथ इस योजना की शुरुआत की है। प्रदेश में कोई भी परिवार ऐसा न हो जिसकी आय प्रतिमाह पंद्रह हजार से कम न रहे, थी इस योजना का उद्देश्य है। योजना के तहत गरीब परिवारों की पहचान करके उन्हे इन मेलों में बुलाया जा रहा है ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया जा सके। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा, सीएमजीजीए पराग जसवाल और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Comments