Monday, May 25, 2026
Newspaper and Magzine


फसलों की खरीद को लेकर उपायुक्त सुशील सारवान ने नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 28, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 28 सितंबर। एक अक्तूबर से होने वाली खरीफ फसलों की खरीद को लेकर उपायुक्त सुशील सारवान ने विभिन्न मंडियों और खरीद केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं व फसल खरीद को सुचारू रूप से चलाने के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। आदेशानुसार पानीपत, बबैल व बाबरपुर में एसडीएम वीरेन्द्र ढुल, इसराना में सीटीएम राजेश कुमार सोनी, समालखा, सनौली व बापौली में समालखा एसडीएम अमित और मडलौडा में एमडी शुगर मील नवदीप सिंह को नोडल अधिकारी लगाया गया है। इनके साथ सम्बंधित मार्केट कमेटी सचिव व राजस्व विभाग के कानूनगो भी लगाए गए हैं। एसडीएम पानीपत व एसडीएम समालखा अपने-अपने क्षेत्रों के ओवरऑल इन्चार्ज होंगे।

Comments