आम जनता के लिए मददगार साबित होता जनता समाधान शिविर: उपायुक्त डॉ. विरेन्द्र कुमार दहिया
-समाधान शिविर में पहुंचने वाली समस्याओं का पहले अध्ययन करें, फिर करें समाधान: एसपी भूपेंद्र सिंह
-शिविर में पहुंची विभिन्न विभागों से जुड़ी 75 समस्याएं पहुंची, उपायुक्त ने कहा निश्चित समय अवधि में होगा हर समस्या का समाधान
-समाधान शिविर में बिजली, पुलिस, पैंशन, क्रीड से जुड़ी समस्याएं पहुंची
BOL PANIPAT , 14 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह प्रदेश के आम व्यक्ति की चिंता करते हैं। उनकी सोच का दायरा बड़ा है। हर विकास कार्य में उनकी सकारात्मक सोच दिखाई पड़ती है। प्रदेश के हर वर्ग के उत्थान को लेकर मुख्यमंत्री स्वयं संज्ञान लेते हैं व उन पर अधिकारियों को अमल करने के लिए प्रेरित करते हैं। जनता समाधान शिविर भी मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच है जिसका लाभ प्रदेश के कौने – कौने में लागों को मिल रहा है।
सोमवार को जिला सचिवालय में उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया ने जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए कहा कि अधिकारियों को जन समस्याओं के समाधान के बड़े स्तर पर प्रयास करने होंगे। उनकी समाधान शिविर के बढ़ती रूचि ही जन समस्याओं के समाधान में मददगार साबित होगी। अधिकारियों पर किसी भी तरह का कोई दबाव नहीं है। उन्हें अपने अनुभव का फायदा नागरिकों को पहुंचाना होगा। लोग प्रसन्नचित होकर जनता समाधान शिविर से अपनी समस्याओं का निदान करवाकर घर जाते हैं।
उपायुक्त ने कहा कि अधिकारियों को अपनी प्रतिभा का उपयोग जन समस्याओं के समाधान के लिए करना होगा। समाधान शिविर जरूरतमंदों के लिए संजीवनी का कार्य कर रहा है। समाधान शिविर में आने वाली ज्यादातर समस्याओं का ताल्लुक उन जरूरतमंद नागरिकों से है जो अपनी समस्याओं को लेकर समाधान करवाने के लिए बैचेन थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिविर में आनी वालों समस्याओं का समाधान तत्काल करें ताकि समाधान शिविर की गरिमा बरकार रहें।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने समाधान शिविर में पुलिस विभाग से संबंधित आई समस्याओं का समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समस्याओं को पहले समझे, उनकी गंभीरता में जाएं व जल्द से जल्द उसका समाधान करें। आम जन की समस्याओं की समाधान करवाना हमारा दायित्व बनता है। यह हर अधिकारी को समझना चाहिए व इस पर अमल करना चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस विभाग से संबंधित जो समस्याएं आ रही है उन्हें टेबल पर न रखे तत्काल समाधान करें।
नगर निगम संयुक्त आयुक्त डॉ संजय ने जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए कहा कि ये समाधान शिविर जरूरतमंदों के समस्याओं के समाधान को लेकर आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का समाधान करना और करिए के प्रति उन्हें संतुष्ट करना हमारी ड्यूटी है।
प्रार्थी गीता यादव ने प्रशासन से अयोध्या जाने के लिए रेलवे टिकट या बस टिकट बनवाने का प्रशासन से अनुरोध किया उन्होंने बताया कि उनके साथ धोखा हुआ है । उनका बड़ी मात्रा में पैसा ठगा गया है। उनके पास अब एक भी पैसा नहीं है अब वह घर जाने में असमर्थ हैं। शिकायतकर्ता यशपाल ने प्रशासन से जिले में नागरिकों की सुरक्षा के दृष्टिगत बाहरी प्रान्तों के रहने वाले लोगों की वेरिफिकेशन करवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया है।
प्रार्थी कर्म सिंह वासी कबड्डी ने रोजगार शुरू करने के लिए बैंक से ऋण लेने का आवेदन प्रशासन से किया। प्रार्थी भोलानाथ समिति के सदस्यों ने 16 जुलाई से 22 जुलाई तक भंडारा व कावड़ शिविर लगाने के लिए अनुरोध किया। प्रार्थी तस्वीर सिंह ने प्रशासन के समक्ष खेत की पुली बनवाने व एक अन्य मामले में पुन: जांच करवाने का प्रशासन से अनुरोध किया है। प्रार्थी सुरेंद्र वर्मा ने प्रशासन से बच्चे की दसवीं व 12वीं कक्षा की मार्कशीट दिलवाने के लिए अनुरोध किया। अन अन्य मामले में रमेश शर्मा उझा ने स्कूल सर्टिफिकेट दिलवाने का प्रशासन से अनुरोध किया।
समाधान शिविर में 75 समस्याएं विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त हुई इनमें ज्यादा समस्या फैमिली आईडी में इनकम कम करवाने, पुलिस विभाग व बिजली विभाग से संबंधित पहुंची। उपायुक्त ने मौके पर अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर नगराधीश टीनू पोसवाल, डीएसपी सतीश वत्स, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डिप्टी सीईओ कंचन लता, डिप्टी सीएमओ डॉ दिव्या साहनी, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता करण बहल, आईटीआई प्रिंसीपल डॉ. कृष्ण, कृषि विभाग के सहायक अभियंता सुधीर, जिला पुलिस कम्पलैण्ड अधिकारी सुरेश, हेल्प डेस्क से संजीव शर्मा, जोगेन्द्र के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments