Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


योग दिवस की तैयारी का उपायुक्त ने लिया जायजा।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 20, 2024 Tags: , , , , ,

-पानीपत में विकास, पंचायत एवम सहकारिता मंत्री महिपाल ढांडा होंगे मुख्य अतिथि।

-मतलौडा में राज्य सभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, समालखा में पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज,सनौली में जिला परिषद सीईओ गौरव कुमार होंगे मुख्य अतिथि

BOL PANIPAT ,20 जून।उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने गुरुवार को दोपहर बाद शिवाजी स्टेडियम में योग दिवस की तैयारी का निरीक्षण किया व अधिकारियों को कुछ जरूरी दिशा निर्देश दिए।
उपायुक्त ने बताया कि जिले में 6 स्थान पर योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें पानीपत, समालखा सनौली ,बापौली इसराना, मतलौडा प्रमुख है। योग दिवस की सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस मौके पर उनके साथ एसडीएम मनदीप सिंह सीटीएम टीनू पोसवाल ,पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, जिला खेल अधिकारी सत्येंद्र कुमार, जीएम रोडवेज कुलदीप जांगड़ा व आयुष विभाग से डॉक्टर संजय मौके पर उपस्थित रहे।

Comments