Thursday, October 8, 2026
Newspaper and Magzine


उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया ने ग्राम सचिवों को 5 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 17, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 17 मई। जिला को हरा भरा बनाने की कवायद को आगे बढ़ाते हुए उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया ने कमर कसते हुए जिला के सभी ग्राम सचिवों को 5 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया है। यही नहीं कोई भी ग्राम सचिव इस लक्ष्य को प्राप्त करेगा तो उसे जिला प्रशासन की तरफ से प्रशंसा पत्र देकर भी सम्मानित किया जाएगा और उसकी वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट में भी अंकित किया जाएगा।
बुधवार को लघु सचिवालय के द्वितीय तल के सभागार में जिला स्तरीय इस बैठक में डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम अपने जिला को हरा भरा बनाने के लिए वन विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करें।

उन्होंने कहा कि वर्तमान युग में पदूषण पर काबू पाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरियाली को बढाया जाना बहुत जरूरी है। ग्लोबल वार्मिंग के दुषप्रभावों के सम्बंध में अब किसी को चेतावनी की जरूरत नही है बल्कि इसके दुषपरिणाम सामने आने लगे हैं। स्थितियां इस बात की स्पष्टï संकेत है कि हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना होगा। इस कार्य में ग्राम सचिव महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं। बैठक में डीडीपीओ सुमित कुमार, जिला वन अधिकारी विजय लक्ष्मी, बीडीपीओ रितु लाठर, बीडपीाओ नरेन्द्र सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

Comments