Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


एसडीएम इसराना ज्योति मित्तल ने नौल्था स्थित साइलो गेहूं के भंडारण प्लांट का निरीक्षण किया.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 20, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : इसराना 20 अप्रैल–एसडीएम इसराना ज्योति मित्तल ने नौल्था स्थित साइलो गेहूं के भंडारण प्लांट का निरीक्षण किया उनके साथ निगम के संयुक्त आयुक्त नरेंद्र पाल मलिक भी उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि गेहूं के भंडारण के लिए किसी भी तरह की कोई भी लापरवाही न की जाए। उन्होंने तकनीकी रूप से जुड़े सभी अधिकारियों के साथ पूरे प्लांट का निरीक्षण किया और कहा कि जो भी हिदायत सरकार की ओर से निर्धारित की गई है उनका सभी कार्यरत कर्मचारी पालन करें और आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करें। उनके साथ मार्केट कमेटी के सचिव भी उपस्थित रहे।

Comments