Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


जीवन में सुरक्षा योजनाएं मददगार: उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 1, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 1 मार्च। उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत बीमा करवाकर विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं। सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना क्रियान्वित की जा रही है। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं में निर्धारित वार्षिक प्रीमियम से दो लाख रूपये तक बीमा का प्रावधान है।
उपायुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री ज्योति बीमा योजना का 18 से 50 वर्ष आयु के व्यक्ति नामांकन करवा सकते हैं। योजना के तहत 436 रूपये वार्षिक प्रीमियम जमा करवाना होता है तथा इससे दो लाख रूपये का संरक्षण मिलता है। इस योजना का वार्षिक नवीनीकरण भी होता है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एक दुर्घटना बीमा योजना है। इस योजना के तहत 18 से 70 वर्ष तक के नागरिक अपना दुर्घटना बीमा करवा सकते हैं। केवल 20 रूपये के वार्षिक प्रीमियम पर योजना के तहत दो लाख रूपये का दुर्घटना बीमा संरक्षण प्राप्त होता है।

Comments