Monday, July 27, 2026
Newspaper and Magzine


28 फरवरी तक चुनावी खर्च का ब्यौरा देना होगा: उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 11, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 11 फरवरी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी सुशील सारवान ने कहा कि पंचायत चुनाव लड़ चुके कई उम्मीदवार चुनाव आयोग को अब तक भी अपना चुनावी खर्च का ब्यौरा नही दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह ब्यौरा ना देने वालों को चुनावी खर्च का ब्यौरा जमा करवाने का अवसर मिला है। हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने सभी उम्मीदवारों को 28 फरवरी तक अपना चुनावी खर्च का ब्यौरा जमा करवाने के आदेश दिए हैं। सभी अपना ब्यौरा उक्त तिथि तक जमा करवा दें।

Comments