Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना शैक्षणिक वर्ष  2025-26 हेतु राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल  पर लागू

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 18, 2025 Tags: , , , ,

-दिव्यांग जन छात्रों के अवसर. आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर

-योजना का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना

BOL PANIPAT , 18 सितम्बर। जिला समाज कल्याण अधिकारी जयपान हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगजन छात्रों के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना शैक्षणिक वर्ष  2025-26 हेतु राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल  पर लागू कर दी गई है। इस योजना का उद्देश्य दिव्यांग विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना और उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाना है।
उन्होंने बताया कि राज्य नोडल अधिकारी (दिव्यांगजन छात्रवृत्ति), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हरियाणा, चंडीगढ़ के आदेशानुसार छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2025 निर्धारित की गई है। इस योजना के तहत पात्र छात्र राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
    जिला समाज कल्याण अधिकारी जयपान हुड्डा ने बताया कि विभाग द्वारा छात्रों के हित में इस योजना का अधिकतम प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र छात्र छात्रवृत्ति से वंचित न रहे।
  जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अभिभावकों और छात्रों से आह्वान किया है कि वे समय पर आवेदन कर इस सुविधा का लाभ अवश्य उठाएं। सरकार का यह प्रयास शिक्षा को सर्वसुलभ और समान अवसर प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

Comments