Tuesday, March 10, 2026
Newspaper and Magzine


मेडिकल कैंप लगाकर मधुमेह रक्तचाप व अन्य स्वास्थ्य संबंधी चेकअप किया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 11, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. महाविद्यालय में रेड रिबन क्लब और बायोलॉजिकल एसोसिएशन एवं उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल पानीपत के  संयुक्त प्रयास से आज एक मेडिकल कैंप का आयोजन हुआ जिसमें मधुमेह रक्तचाप और अन्य स्वास्थ्य संबंधी चेकअप की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। इस कैंप में डॉ. निशांत सिंह चीफ मेडिकल ऑफिसर और विकास कुमार मार्केटिंग मैनेजर ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर  डॉक्टर निधान सिंह ने कहा कि कोरोना काल के बाद मेडिकल कैंप का आयोजन करना बहुत ही उपयोगी है। इस जांच कैंप में महाविद्यालय के विभिन्न कर्मचारियों ने अपनी जांच करवाई और चिकित्सकों ने उनको उचित परामर्श दिया।

Comments