Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


समाधान शिविर प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद: निगम संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 12, 2026 Tags: , , , ,

-समाधान शिविर में में प्राप्त 25 शिकायतों पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता

-जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर प्रशासन सख्त, अधिकारियों ने दिए स्पष्ट निर्देश

-समाधान शिविर बना जनता की उम्मीद, शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के आदेश

BOL PANIPAT , 12 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह के कुशल मार्गदर्शन में और उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया के निर्देश पर जिला सचिवालय सभागार में सोमवार को आयोजित किए गए जनता समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 25 शिकायतें दर्ज की गईं।  प्रशासन ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

  जनता समाधान शिविर की अध्यक्षता कर रहे नगर निगम संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य जनता को भटकने से बचाना और उनकी समस्याओं का समयबद्ध निपटारा करना है। प्रत्येक शिकायत की निष्पक्ष जांच कर संबंधित विभाग को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीडीपीओ राजेश शर्मा ने कहा कि सरकारी योजनाओं के लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, यह प्रशासन की प्राथमिकता है। राशन कार्ड, पेंशन और आवास योजनाओं से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा। किसी भी योग्य व्यक्ति को योजनाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।

  डीएसपी सतीश वत्स ने कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान तभी संभव है जब प्रशासन और नागरिकों के बीच विश्वास बना रहे। पुलिस प्रशासन हर स्तर पर सहयोग के लिए तैयार है और किसी भी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

  शिविर में प्रार्थी चिराग ने बिजली बिल कम करवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। प्रार्थी बृजपाल ने राशन कार्ड बनवाने की मांग रखी। प्रार्थी परमजीत कौर ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने के लिए गुहार लगाई। वहीं प्रार्थी सुनीता ने विधवा पेंशन बनवाने के लिए आवेदन किया। इसके अलावा कई फरियादियों ने फैमिली आईडी में दर्ज अधिक आय को कम करवाने के लिए भी प्रशासन से अनुरोध किया, ताकि वे सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर डीएचओ संदीप, डिप्टी सीएमओ दिव्या साहनी, एसडीओ विरेंदर दहिया, एसडीओ कृषि राधे श्याम गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी शिकायतों को नोट कर शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

Comments