Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अधिकारी सी-विजिल एप पर आने वाली एमसीसी शिकायतों का करवाएं निर्धारित समयावधि में समाधान:- सामान्य पर्यवेक्षक अनुराग यादव

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 17, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 17 सितंबर। निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांति पुर्वक व पारदर्शी करवाने के लिए सामान्य, खर्च व पुलिस पर्यवेक्षक ने विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में आचार संहिता की पालना प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा लागू की गई आदर्श चुनाव आचार संहिता की अवहेलना किसी भी रूप मे न हो ताकि जिला में चुनाव शांतिपूर्ण व पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सी-विजिल एप पर आदर्श चुनाव आचार संहिता से संबंधित आने वाली शिकायतों कों निर्धारित समयावधि में पूरा करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी डाक्टर वीरेन्द्र कुमार दहिया ने चारों विधानसभाओं के संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए कि हैं वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता की दृढ़ता व सख्ती से पालना करवाना सुनिश्चित करें। और इस प्रकार का कोई मामला संज्ञान में आए तो उस पर तुरंत प्रभाव से संज्ञान लेते हुए मामले का निपटारा करवाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस कार्य की लगातार मॉनिटरिंग करें।
उन्होंने कहा कि सी-विजिल एप पर आने वाली शिकायतों का 100 मिनट के अंदर समाधान करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना को लेकर गठित कमेटियों के अधिकारी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में नियमित रूप से निरीक्षण करें। और जहां पर किसी प्रकार की शिकायत मिलती है, उसे तुरंत प्रभाव से दूर करवाएं। उन्होंने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों की हर हाल में पालना हो।

Comments