सीपीआई जन मुद्दों को लेकर हरियाणा में 1 मई से 15 मई तक राजनीतिक जन जागरण अभियान चलाएगी।
BOL PANIPAT : 23अप्रैल सीपीआई जन मुद्दों को लेकर हरियाणा में 1 मई से 15 मई तक राजनीतिक जन जागरण अभियान चलाएगी। यह निर्णय आज स्थानीय भगत सिंह स्मारक सभागार में सम्पन्न भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की हरियाणा राज्य की एक विस्तृत मीटिंग में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता सीपीआई के वरिष्ठ नेता कामरेड महेन्द्र सिंह तंवर ने की और पार्टी के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप ने पार्टी गतिविधियों की रिपोर्ट पेश की।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राष्ट्रीय सचिव कामरेड अमरजीत कौर ने कहा कि सीपीआई की स्पष्ट समझ है कि केन्द्र और कुछ राज्यों में सत्तासीन भाजपा सरकार की नव उदारवादी नीतियों के कारण देश और प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी बढी़ है, भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा नेताओं के घरों में करोडो़ – करोडो़ रुपयों की नगदी मिल रही है लेकिन ईडी और दूसरी एजेंसियां विपक्षी नेताओं के घरों पर छापे मार रही है।
उन्होंने ने कहा कि मजदूरों, किसानों गरीबों के मुद्दों तथा देश में लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए सीपीआई 14 अप्रैल से 15 मई तक देश भर में राजनीतिक अभियान चला रही है इस दौर में सीपीआई के कार्यकर्ता पदयात्रा करके सभाएं, नुक्कड मिटिंग कर रहे हैं ।
सीपीआई की राष्ट्रीय मान्यता के सवाल पर कामरेड अमरजीत कौर ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के इतिहास और ब्रिटिश सरकार के खिलाफ लडाई में पार्टी की अग्रणी भूमिका तथा आजाद भारत के विकास में सीपीआई की भूमिका पर भारतीय निर्वाचन आयोग को उचित विचार करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि सीपीआई देश की प्राचीनतम राजनीतिक पार्टियों में एक है और पूरे भारत में पार्टी की मोजूदगी तथा देश को आगे ले जाने के लिए और सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्ष एवं समाजवाद के प्रति संविधान की रक्षा करने में सर्वोच्च बलिदान देने में किसी के पीछे नहीं है।
कामरेड अमरजीत कौर ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय मान्यता चुनाव आयोग भले ही वापस ले ले भाकपा देश भर में जनता के बीच अधिक जोश और निष्ठा के साथ काम करती रहेगी। इसके साथ ही साथ सीपीआई समानुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली समेत समग्र चुनाव सुधारों, चुनावी बान्डस को खत्म करने और चुनाव में शामिल सभी भागीदारों के लिए बराबरी की हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए इन्द्रजीत गुप्ता कमेटी की सिफारिशों के अनुसार चुनाव के लिए राजकीय फंड देने के लिए अपने अभियान को तेज करेगी।
बैठक में विचार विमर्श के बाद हरियाणा में 1 मई से 15 मई तक राजनीतिक अभियान चलाने का फैसला किया गया। इस दौरान भाजपा सरकार की जनविरोधी, देशविरोधी, संविधान विरोधी नीतियों से लोगों को अवगत कराने और शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, मनरेगा एवं अन्य सामाजिक कार्यो के लिए आवंटित राशि बढाने ,शिक्षित एवं अशिक्षित युवाओं को रोजगार देने आदि ज्वलंत सवालों को लेकर भारी संख्या में सभाएं, नुक्कड मिटिंग की जायेंगी।इस दौरान सीपीआई के गौरवशाली इतिहास से आम जनमानस को अवगत कराया जायेगा। बैठक में राज्य में विशेष फंड संग्रह अभियान चलाने और 31 मई तक पार्टी के नये सदस्य बनाने का फैसला किया गया। बैठक में राज्य में हुई बेमौसमी बरसात ,ओलावृष्ठी से भारी मात्रा में गेहूँ, सरसों, सब्जी, हरे चारे की नष्ट हुई फसल का 25 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने, बिना नुक्स को देखे पूरा गेंहू खरीदने एवं अवारा पशुओं से फसल बचाने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की गई। बैठक में सत्येन्द्र गिरि,धर्मपाल सिंह चौहान , रुप सिंह, पवन कुमार सैनी एडवोकेट, मनीराम, राम रतन एडवोकेट,अरुण कुमार शक्करवाल ,मंगल सिंह दिलावरी, प्रेम सिंह,,बीर सिंह लाठर, फूल सिंह इन्दौरा, एम एल सहगल, ओम प्रकाश शर्मा, ईशम सिंह तंवर, हरभजन सिंह विर्क, श माम चंद सैनी,महेन्द्र सिंह तंवर, जमशेद राणा, सतीश कुमार आदि ने विचार विमर्श में भाग लिया।

Comments