Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


जिला भाजपा अध्यक्ष ने ली ओ.बी.सी. मोर्चा की बैठक। 

By LALIT SHARMA , in Politics , at September 19, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT: 19 सितम्बर,जिला भाजपा के ओ.बी.सी. मोर्चा के कार्यकर्ता सेवा पखवाड़े में जुटे व जन सेवा के कार्यों में संयोजकों का सहयोग करें। ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने अपने हुड्डा स्थित कार्यालय पर जिला भाजपा ओ.बी.सी.  मोर्चा की बैठक को सम्बोधित करते हुए कही। डा अर्चना ने कहा की 25 सितंबर को सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को बूथ समिति सहित बूथ अन्य स्थानीय लोगों के साथ सुनना तय करें। इसके उपरांत सभी कार्यकर्ता महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाएं व उनके जीवन पर प्रकाश डालें । डा अर्चना ने कहा कि इस दिन सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर पौधारोपण तय करे।। बैठक में मुख्य रूप से सुलेख डिडवाड़ा, मेघराज गुप्ता, लोकेश नांगरू, रविन्द्र भाटिया, बेला भाटिया। अशोक कटारिया, डा राजबीर आर्य, बेला भाटिया, कुलदीप जांगड़ा, राम सिंह सैनी, बिट्टू प्रजापत , राजेंद्र सेन, पप्पू प्रजापत, केवल कृष्ण वर्मा , जगदीश डोलिया, दयानंद यादव , अशोक रोहिल्ला, कृष्ण पटवारी, सत्यवान जोगी व राकेश रोहिल्ला आदि मौजूद रहे।

Comments