केन्द्र सरकार के 9 वर्ष बेमिसाल: सांसद संजय भाटिया
BOL PANIPAT , 24 जून। केंद्र सरकार के सेवा, सुरक्षा और गरीब कल्याण को लेकर सफलता भरे 9 वर्ष की बेमिसाल उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने को लेकर शनिवार को स्थानीय अनाज में करनाल लोकसभा क्षेत्र की गौरवशाली भारत रैली का आयोजन किया गया। रैली में करनाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं रैली संयोजक संजय भाटिया ने रैली में पहुंची भीड़ सेे गदगद होकर कहा कि इन 9 वर्षों में केन्द्र सरकार ने हर वर्ग के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं बनाई जिसका असर धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ रहा है। इन 9 वर्षों में केन्द्र सरकार ने अनेक आयाम स्थापित किए।
सांसद ने बगैर किसी राजनीतिक दल पर निशाना साधे बगैर कहा कि केन्द्र सरकार ने भ्रष्टाचार को समाप्त करने की जो मुहिम शुरू की थी उस पर खरा उतरने का कार्य किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अपने भाषण को केन्द्रित करते हुए कहा कि गरीब और वंचितों को जो सम्मान इस सरकार में मिला है वो पहले किसी अन्य सरकार में नहीं मिला। उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा इन 9 वर्षों में किए गए विकास कार्यों को जनता के सामने रखते हुए कहा कि यह पहली सरकार है जिसने भाई-भतीजावाद, जाति, मजहब, रंगभेद को समाप्त कर अनेक ऐसे ठोस निर्णय लिए जिसका दूरगामी असर होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली व दूरदृष्टि का पूरी दुनिया में जिक्र हैं। विदेशो में उनकी शालीनता व उनके कार्य करने की शैली को सराहया जा रहा है। आज पूरी दुनिया में हिन्दुस्तान का नाम जिस शान शौकत से लिया जाता है उससे हर नागरिक का सीना खुशी से फूल जाता है। उन्होंने रैली में पहुंची भीड़ को बधाई दी।

Comments