Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


जिला भाजपा प्रधानमन्त्री मोदी के जन्म दिन 17 सितम्बर से मनाएगी सेवा पखवाड़ा।

By LALIT SHARMA , in Politics , at September 15, 2022 Tags: , , , , , ,

लोगो को केंद्र सरकार की योजनाओं से अवगत कराए : कृष्ण लाल पंवार

BOL PANIPAT 15 सितम्बर , राज्य सभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने कहा की सेवा पखवाडे में केंद्र सरकार की उपलब्धियां लोगो तक पहुंचाए । ताकि आम आदमी लाभ उठा सके। बैठक को संबोधित करते हुऐ लोक सभा संजय भाटिया ने बैठक में कहा की कार्यक्रम सफल बनाने हेतु वरिष्ठ नेताओं का सहयोग सभी संयोजक लेते रहे। संजय ने कहा की मोदी विश्व नेता है आज पूरा विश्व उनका नेतृत्व में काम करने को उत्सुक है। संजय ने कहा सेवा पखवाड़ा जोर शोर से मनाया जाएं। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी अपने आपको प्रधानमन्त्री से प्रधान सेवक कहते है। उनका जीवन देश की जनता की सेवा को समर्पित है। उनके जन्मदिन को सेवा के कार्य करते हुए मनाना और अधिक सार्थक होगा ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने अपने हुड्डा स्थित कार्यालय पर सेवा पखवाड़े के दौरान किए जाने वाले कार्यों के संयोजकों की बैठक लेते हुऐ कही। विदित रहे भाजपा प्रधान मंत्री मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस 2अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा मना रही है। जिस के अंतर्गत विभिन्न सेवा के काम किए जायेंगे। डा अर्चना ने कहा की भाजपा सेवा ही संगठन है के सिद्धांत का अनुसरण करती है। पार्टी सदैव जन सेवा के कार्यों में लगी रहती है। डा अर्चना ने याद दिलाया की करोना काल में भी भाजपा ने अनेकों सेवाओ के कार्य किए थे । डा अर्चना ने बताया की18 सितम्बर को जिले की चारो विधानसभाओं में भाजपा युवा मोर्चा दुवारा रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। 17 सितंबर जिला स्तर मोदी @20 पुस्तक की प्रदर्शनी लगाई जाएगी ताकि आम जन को मोदी के जीवन के हर आयाम की जानकारी हो सके। 19व 20 सितम्बर को मंडल स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाएं जायेंगे ताकि जनता को स्वच्छता के बारे जागरूक किया जा सके।21से 23 सितंबर तक कैच दा रेन अभियान तहत जल संरक्षण की चेतना का अभियान चलाया जाएगा ।24 सितंबर को प्रबुद्ध जन बुद्धिजीवी सम्मेलन जिला स्तर पर होगा समाज के अहम विषयों पर समाज के।प्रमुख बुद्धिजीवी विचार रखेंगे 25 सितंबर को महान विचारक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती बुथ स्तर पर मनाई जाएगी साथ ही हर बुथ पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का जागरण किया जाएगा। जिला स्तर दिवयांग को कृत्रिम अंग वितरण किया किया जाएगा। प्रधान मंत्री मन की बात कार्यकर्म प्रत्येक बुथ पर सुना जाएगा। प्रधानमन्त्री अभिनंदन पत्र कार्यकर्म के तहत प्रधान मंत्री को धन्यवाद पत्र लिखकर भेजे जाएंगे। क्षय रोग के खात्मे के प्रयासों को बढ़ावा देने हेतु कार्यकर्म मंडल स्तर पर होंगे। एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत विविधता में एकता के कार्यक्रम होंगे। जिला स्तर पर निशुल्क स्वास्थ जांच शिविर अयोजित होगा। मंडल स्तर पर करोना विरोधी टीकाकरण बूथों पर जाकर टीकाकरण के लिय लोगो को जागरूकता व टीकाकरण अभियान कोआधिक गति देने का अभियान चलाया जाएगा। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जाएगी। लोगो को। गांधी के स्वच्छता के दृष्टि कोण से अवगत करवाया जायेगा। डा अर्चना ने कार्यकर्मो के सभी संयोजकों को समय पूर्व सभी तैयारी पुर्ण करने को कहा। बैठक को विधायक प्रमोद विज ने सबोधित करते हुए कहा की भाजपा सेवा धर्म निभा रहीं है। प्रधान मंत्री मोदी सदैव जनसाधारण की सेवा में तल्लीन रहते है हम भी उनके सेवा अभियान में सह भागी बने । मेयर अवनीत कोर ने संबोधित करते हुऐ कहा की सेवा पखवाड़ा में सभी कार्यकर्त्ता बढ़ चढ़ कर भाग ले। बैठक में मुख्य रुप से सुलेख डिडवाड़ा, अमरजीत सिंह कोहली, बेला भाटिया, रविन्द्र भाटिया, कृष्ण छोकर, दुष्यंत भट्ट, रविन्द्र फूले, ईश कुमार राणा,डा राजबीर आर्य, बालिंद्र आर्य, महावीर सिंह दहिया, रफाकात हसन, दिवाकर मेहता, मंजीत डिकाडला, बलवान कौशीक, हरीश कटारिया, रविन्द्र सैनी, रविन्द्र तुषामाद अटावल, नरेश बेनीवाल, बृज पाल प्रजापति, दीपक कंसल व जितेंद्र मिर्जा पर आदि मौजूद रहे।

Comments