Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


किसान ग्राम परिक्रमा यात्रा के सह संयोजक बनने पर दिनेश पुजारा ने भाजपा नेताओं का धन्यवाद किया. 

By LALIT SHARMA , in Politics , at February 10, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा भाजपा हरियाणा दिनेश पुजारा को किसान ग्राम परिक्रमा यात्रा का ज़िला सह संयोजक बनने पर किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर है प्रेस को जारी विज्ञप्ति में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व किसान ग्राम परिक्रमा यात्रा के सह संयोजक दिनेश पुजारा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी किसान मोर्चा अध्यक्ष  सुखविंदर सिंह श्योराण व विधायक  महिपाल ढांडा  एवं समस्त भाजपा नेताओं का हार्दिक धन्यवाद करते हुए कहा कि 12 फरवरी को दोपहर 12 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा माँ शाकम्भरी के मन्दिर से किसान ग्राम परिक्रमा यात्रा को हरी झंडी  दिखाकर रवाना करेंगे। यात्रा के द्वारा भारत के प्रत्येक गांव में जाकर भाजपा के द्वारा किसानों  के लिए किए गए कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत कर भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा पानीपत में भी यात्रा के स्वागत के लिए किसान मोर्चा की टीम मोर्चा अध्यक्ष महावीर दहिया के नेतृत्व में ज़ोरदार स्वागत करेगी इसके लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगा दी है इस किसान परिक्रमा यात्रा से किसानो के हितो के लिए किए गए कार्यों  जैसे किसान क्रेडिट कार्ड, मत्स्य सम्पदा योजना, किसान सम्मान निधि ,किसान ट्रैक्टर योजना नैनो यूरिया,नैनो फास्फेट, किसान पेंशन योजना एवं एफपीओ की जानकारी देकर किसानों को जागरूक कर किसान की आय को दुगना करने की योजना बनाई गई है इस अवसर पर राजेश फौगाट,रमेश खन्ना,बलराज अहलावत,पवन खंडरा,अनिल नंबरदार,आदि मुख्य रूप से साथ मौजूद रहे. 

Comments