जिला किसान सभा राजाखेड़ी पानीपत ने समाजसेवियों को सम्मानित किया
-कामरेड सेवा सिंह बने नए अध्यक्ष
BOL PANIPAT : किसान सभा जिला पानीपत द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कुछ जाने-माने उद्योगपति एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया जिसमें आम आदमी पार्टी के प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेट्री सुखबीर सिंह मलिक को अतिथि निमंत्रण दिया गया। यह कार्यक्रम एडवोकेट चौधरी सूरज सिंह एवं कामरेड मामचंद की अध्यक्षता में हुआ।
जैसा कर विदित है जिला किसान महासभा समय-समय पर किसानों के हित में कार्यक्रम करती रहती है। इसी क्रम में सुखबीर सिंह मलिक को आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर निमंत्रण की दिया गया किसान सभा के पदाधिकारियों द्वारा सुखबीर मलिक को एक शॉल भेंट एवं एक स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
सुखबीर मलिक ने कहा हम लोग उद्योगपति के अलावा किसानी भी करते हैं किसानों की समस्याओं को मैं अच्छी तरह से समझता हूं और समय-समय पर किसानों के लिए जो मुझसे बंद बनता है मैं यथा शक्ति द्वारा सहायता करता रहता हूं। मैं किसान सभा के सभी पदाधिकारियों का दिल से आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने मुझे यह सम्मान दिया है
सुखबीर सिंह मलिक के अलावा जिन समाजसेवियों एवं किसानों को सम्मानित किया गया कामरेड सेवा सिंह मलिक मिंटू मलिक जयकरण कादियान एडवोकेट चौधरी सूरत सिंह कामरेड मामचंद शमशेर सिंह राजा खेड़ी जगदीश मलिक राजाखेड़ी करण सिंह मलिक राजा खेड़ी को भी सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम के अंत में किसान सभा के अध्यक्ष का चुनाव किया गया जिसमें कामरेड सेवा सिंह मलिक को नया जिला किसान सभा का अध्यक्ष चुना गया

Comments