Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


हरियाणा राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् द्वारा जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 11, 2025 Tags: , , , ,

एस डी. (पीजी) कॉलेज ने जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मारी बाजी 

क्विज हमारी समझ को व्यापक और ज्ञान को समृद्ध करती है: डॉ अनुपम अरोड़ा 

BOL PANIPAT , 11 सितम्बर.  हरियाणा राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् द्वारा जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमे पानीपत जिले के सभी महाविद्यालयों ने भाग लिया. एस.डी. पीजी कॉलेज, पानीपत की दो टीमों ने आयोजन में भाग लिया. इनमे से एक टीम ने जिले में प्रथम व दूसरी टीम ने जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया. इन टीमों में बी.एस. तृतीय वर्ष के निकेश, अंकित एवं  बी.एस. द्वितीय वर्ष की इश्मीत कौर ने बाजी मारकर पहला स्थान प्राप्त किया. इसी के साथ ही बी.एस. तृतीय वर्ष के राहुल, शिवम् एवं बी.एस. द्वितीय वर्ष की निकिता ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया.

हम सब जानते हैं कि विज्ञान मानव जीवन का आधार बन चुका है। बिजली, परिवहन, चिकित्सा, संचार, कम्प्यूटर और अंतरिक्ष अनुसंधान—यह सब विज्ञान की ही देन है। विज्ञान केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा है। इसलिए विज्ञान का अध्ययन करना और उसे जीवन में लागू करना बेहद आवश्यक है। इस विज्ञान स्तरीय प्रश्नोत्तरी का उद्देश्य केवल प्रश्न पूछना और उत्तर देना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में जिज्ञासा, तार्किकता और खोज की भावना को जगाना है। प्रश्नोत्तरी हमें यह सिखाती है कि ज्ञान केवल रटने से नहीं, बल्कि समझने और प्रयोग करने से विकसित होता है।

डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं के ज्ञान में वृद्धि होती है और उनमे आत्मविश्वास के भाव का संचार होता है।प्र तियोगिता के दौरान जब छात्र-छात्राएँ अलग-अलग विषयों—भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और आधुनिक प्रौद्योगिकी—से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देते हैं, तो न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि वे यह भी समझ पाते हैं कि विज्ञान वास्तव में कितना रोचक और उपयोगी है। इस प्रश्नोत्तरी से हमें यह संदेश मिलता है कि हमें हमेशा प्रश्न पूछने चाहिए, उत्तर ढूँढने चाहिए और नए विचारों को अपनाना चाहिए। यही वैज्ञानिक दृष्टिकोण है और यही सच्ची शिक्षा है। क्विज में भाग लेने से हमारी खुद की समझ भी व्यापक बनती है । उन्होनें कहा कि क्विज़ एक प्रकार की दिमागी कसरत है जिसमें प्रतिभागी सवालों के सही उत्तर देने का प्रयास करते हुए अपने बौद्धिक विकास को सक्रीय करता है । क्विज़ एक प्रकार का संक्षिप्त मूल्यांकन भी हैं जिसका प्रयोग शिक्षा या इसी प्रकार के अन्य क्षेत्रों में ज्ञान, योग्यता और कौशल में वृद्धि को मापने के लिए किया जाता है । 

प्रो. प्रवीण कुमारी ने कहा कि क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पूरे जोश और जूनून के साथ हिस्सा लिया । क्विज की सफलता ने उन्हें भविष्य में भी ऐसे आयोजन करने को प्रौत्साहित किया है । क्विज़ एक प्रकार का संक्षिप्त मूल्यांकन हैं जिसका प्रयोग शिक्षा या इसी प्रकार के अन्य क्षेत्रों में ज्ञान, योग्यता और कौशल में वृद्धि को मापने के लिए किया जाता है । क्विज़ छात्रों के मूल्यांकन के लिए भी एक सटीक माध्यम है । इसमें थोड़े एवं कम कठिनाई वाले सवाल होते हैं और एक परीक्षा की तुलना में इसे पूरा करने के लिए समय की भी कम आवश्यकता होती है ।

Comments