बच्चों को संस्कारवान बनने का संदेश दिया
BOL PANIPAT : डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल परिसर में केंद्रीय आर्य समाज युवा परिषद, हरियाणा स्वतंत्र कुकरेजा (प्रांतीय अध्यक्ष) ने अपनी टीम सहित यज्ञ विधिवत संपन्न किया और बच्चों को संस्कारवान बनने का संदेश दिया
डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने बच्चों को नैतिक मूल्यों एवं अपनी सभ्यता की ओर अग्रसर करने हेतु 3 अगस्त 2024 को आर्य समाज युवा परिषद के महानुभावों को आमंत्रित किया। इस अवसर पर स्वतंत्र कुकरेजा, प्रांतीय अध्यक्ष केंद्रीय आर्य युवा परिषद, हरियाणा मुख्यातिथि रहें। आनंद सिंह आर्य, प्रधान (केंद्रीय सभा, करनाल) अजय आर्य, जिला अध्यक्ष, (केंद्रीय आर्य युवा परिषद), रोशन आर्य, जिला मंत्री, (केंद्रीय आर्य युवा परिषद) शशि आर्या, समाज सेविका एवं सावित्री आर्या अतिथिगण रहें। मुख्यातिथि स्वतंत्र कुकरेजा ने बच्चों को यज्ञ से संबंधित आहुतियों का बोध कराकर राष्ट्र समर्पित होने की आहुतियाँ दिलवाई। शशि आर्या ने बच्चों को बड़ों का आदर, अच्छी संगति अपनाने और जीवन में अच्छा आचरण करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके साथ-साथ जीवन में एक अच्छाई प्रतिदिन अपनाने एवं अपनी संस्कृति की ओर लौटने के लिए उदाहरणों से बच्चों का मार्गदर्शन किया। स्कूल की प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा जी ने स्कूल प्रांगण में आए सभी आर्य युवा परिषद के महानुभावों का हार्दिक धन्यवाद किया एवं उन्हें आश्वासन दिलाया कि स्कूल बच्चों को संस्कारवान बनाने हेतु हमेशा प्रयासरत रहेगा एवं बच्चों को अपने माता-पिता के साथ प्रत्येक बार साँझा करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सभी सुपरवाइजरी हेड अध्यापकगण एवं बच्चे मौजूद रहें।

Comments