जिला पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाल आमजन को निर्भीक होकर मतदान करने का दिया संदेश.
BOL PANIPAT : 11 सितम्बर 2024, विधानसभा आम चुनाव को भय मुक्त, निष्पक्ष, स्वतंत्र व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने और कानून एवं व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में डीएसपी नरेंद्र सिंह व डीएसपी सुरेश कुमार सैनी के नेत्रत्व में बुधवार को जिला पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से थाना किला, थाना चांदनी बाग, थाना इसराना व थाना बापौली क्षेत्र के विभिन्न गांव व कॉलोनियों में फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च में थाना बापौली प्रभारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन, थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश, थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र व थाना किला प्रभारी सब इंस्पेक्टर महाबीर सिंह भी मौजूद रहें। इस दौरान कॉलोनियों व गांवों में आमजन से संवाद कर उनसे निर्भिक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने व निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान करने के लिए अपील की गई।
डीएसपी नरेंद्र सिंह ने बताया कि फ्लैग मार्च कानून व्यवस्था बनाने का एक हिस्सा है। हम सब का यह दायित्व है कि कानून का पालन करें और निष्पक्ष व भय रहित चुनाव संपन्न करवाएं।
डीएसपी सुरेश कुमार सैनी ने फ्लैग मार्च के दौरान नागरिकों से बातचीत करते हुए कहा कि चुनाव का शांतिपूर्ण निपटान करवाना सबकी जिम्मेदारी हैं। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दे और शरारती व असामाजिक तत्व व गड़बड़ी फैलाने वाले व नशा तस्करों की सूचना पुलिस को दे। सूचना देने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी।

Comments