Thursday, July 23, 2026
Newspaper and Magzine


घर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार. 2500 रूपए बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 11, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 11 दिसम्बर 2023, सीआईए टू पुलिस टीम ने गांव भापरा में घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को चौटाला रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दीपक उर्फ एमसी निवासी बतरा कॉलोनी के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम को रविवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की चौटाला रोड पर एक संदिग्ध किस्म का युवक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दंबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान दीपक उर्फ एमसी पुत्र राजेंद्र निवासी बतरा कॉलोनी के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने 23 अक्तूबर को गांव भापरा में एक मकान से 3500 रूपए चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की वारदात बारे थाना समालखा में संजीव निवासी सिंघाना जीन्द हाल भापरा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया की पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने चोरीशुदा नगदी में से एक हजार रूपए खाने पीने में खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी दीपक उर्फ एमसी के कब्जे से बचे 2500 रूपए बरामद कर पूछताछ के बाद सोमवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। आरोपी दीपक का पहले भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ चोरी की वारदातों के जिला के विभिन्न थाना में काफी अभियोग दर्ज है।

Comments