Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस की नशा मुक्त टीम ने गोयला कला गांव में डोर टू डोर जाकर ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 12, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT, 12 मार्च : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में पानीपत पुलिस जिले को नशा मुक्त बनाने की दिशा में विशेष जागरूकता अभियान चलाए हुए है। इसी कड़ी में जिला पुलिस की नशा मुक्त अभियान की टीम ने वीरवार को गोयला कला गांव में डोर टू डोर जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी देकर जागरूक किया। पुलिस टीम ने इस दौरान नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान बारे विस्तार से बताया।

अभियान के जिला में नोडल अधिकारी डीएसपी नरेंद्र सिंह ने कहा कि नशा शरीर, परिवार और समाज का सबसे बड़ा दुश्मन है। यह युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल देता है, इसलिए सभी को नशे से दूर रहना चाहिए और दूसरों को भी रोकना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि गांव में कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे या नशा बेचने व करने की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। नशे से संबंधित कोई भी सूचना MANAS टोल फ्री नंबर 1933 पर साझा की जा सकती है और सूचना देने वाले की पहचान भी गोपनीय रखी जाएगी। नागरिक बिना किसी डर या संकोच के नशीली दवाओं के अवैध व्यापार से जुड़ी जानकारी साझा करे। यह हेल्पलाइन नंबर सातों दिन 24 घंटे सक्रिय है।

नोडल अधिकारी डीएसपी नरेंद्र सिंह ने कहा कि नशे से शरीर का नुकसान होने के अतिरिक्त पैसों की भी बर्बादी होती है। नशा करने वाले व्यक्ति का ध्यान अपराध की तरफ बढ़ता है। युवाओं को नशे की गर्त से बचाने के लिए हरियाण पुलिस लगातार प्रयासरत है। नशे से संबंधित कोई भी सूचना टोल फ्री नंबर 1933 पर या नजदीकी पुलिस थाना में दे, ताकी नशा तस्करों को काबू कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा सके और नशे जैसी बुराई को समाप्त किया जा सके।

Comments