Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जिला रेडक्रॉस का भवन होगा आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण: उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 4, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 4 मार्च। उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने सोमवार को जिला सचिवालय में नई बिल्डिंग के निर्माण को लेकर रेडक्रॉस सोसायटी के अधिकारियों से बैठक करते हुए कहा कि रेडक्रास सोसायटी की नई बिल्डिंग बननी प्रस्तावित है उसका स्वरूप जो पूरी तरह से अत्याधुनिक हो। रेडक्रॉस भवन में वो सभी सुविधाएं हो जो एक भवन में होनी चाहिये इस पर ध्यान देना होगा
उपायुक्त ने कहा कि  20 करोड़ की लागत से तैयार होने वाली रेडक्रॉस पानीपत की यह बिल्डिंग सुविधाओं से परिपूर्ण होगी। आधुनिक नक्शा बना कर कार्य करना होगा। बिल्डिंग में इस बात का ध्यान रखना है कि भविष्य में अगर विस्तार किया जाये तो कोई समस्या ना आये। क्षमता की दृष्टिगत बिल्डिंग अलग हो। इस मौके पर सीएमओ जयंत आहूजा, रेडक्रॉस के सचिव गौरव रामकरण के अलावा कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Comments