शहर के सौंदर्यकरण को लेकर निगम करेगा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन: निगम आयुक्त
अभ्यर्थी 30 अप्रैल तक कर सकते हैं निगम कार्यालय में आवेदन
BOL PANIPAT , 20 अप्रैल। शहर के सौंदर्यकरण को लेकर नगर निगम एक शानदार पहल करने जा रहा है जिससे लोगों को कई बेहतरीन संदेश पेंटिंग के जरिए मिलेंगें। नगर निगम आयुक्त राहुल नरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 6 मई को निगम शहर की सरकारी व गैर-सरकारी इमारतों पर ईनामी पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा जिसमें जिले के सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों के बच्चे व अध्यापक अपनी पेंटिंग प्रतिभा का प्रदर्शन कर ईनाम जीत सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 30 अप्रैल तक निगम कार्यालय के कमरा नं0 212 में अपना आवेदन कर सकते हैं।
नगर निगम आयुक्त ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अभ्यर्थी की किसी प्रकार की आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है कोई भी अध्यापक व विद्यार्थी पेंटिंग प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकता है। अभ्यर्थी को 15 फुट लम्बी व 5 फुट ऊँची दीवार पर अपनी पेंटिग को प्रदर्शित करना होगा। प्रतियोगिता का समय प्रात: 10 बजे से सायं 4 बजे तक का रहेगा। विजेता अभ्यर्थी का चयन उनकी बेहतरीन पेंटिग को देखकर कमेटी द्वारा किया जाएगा। विजेता अभ्यर्थियों को सम्मानजनक पारितोषित दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पेंटिंग प्रतियोगिता के संदर्भ में जानकारी के लिए निगम अभियंता राहुल पुनिया के मोबाईल नं0 9467399913 व निगम कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं।

Comments