मण्डलायुक्त संजीव वर्मा ने बूथों का किया निरीक्षण. नई वोट बनाने को लेकर बीएलओ को दिए दिशानिर्देश
BOL PANIPAT , 11 नवंबर। मण्डलायुक्त संजीव वर्मा ने शुक्रवार को जिला में विभिन्न स्थानों पर बूथों का निरीक्षण किया और सभी बीएलओज से आह्वान किया कि वे वोट बनाने को लेकर कोई भी कौताही ना बरते।भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशानुसार सभी बीएलओज विभिन्न अवकाश के दिनों में घोषित अभियान तिथियों में अपने-अपने बूथों पर बैठेंगे और वोट बनाने का कार्य करेंगे। इसके साथ-साथ बूथों पर जो भी त्रुटियों से सम्बंधित आवेदन प्राप्त होंगे उन्हें भी लिया जाएगा। उन्होंने सभी ईआरओज और एआरओज को निर्देश दिए कि वे उक्त तिथियों में स्वयं भी दौरा करें और अपने अधीनस्थ को भी दौरा करने के निर्देश दें।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने मण्डलायुक्त संजीव वर्मा को जानकारी देते हुए बताया कि जिला में अभी तक कुल 8 लाख 81 हजार 640 मतदाता हैं जिनमें 4 लाख 71 हजार 377 पुरूष और 4 लाख 10 हजार 238 महिलाएं और 25 अन्य मतदाता हैं। जिला का मतदाता का अनुपात 583 है। जिला में कुल 867 मतदाता केन्द्र बनाए गए हैं और 864 ही बीएलओज की नियुक्ति प्रत्येक मतदान केन्द्र पर की गई है जिन पर 76 सूपरवाईजर भी लगाए गए हैं।
फोटो-01, 1 व 2- देशबंधु गुप्ता कॉलेज व आर्य कॉलेज में मतदान केंद्र का निरीक्षण करते हुए करनाल मंडल आयुक्त संजीव वर्मा,साथ में हैं डीसी सुशील सारवान वा नगराधीश राजेश सोनी।

Comments