Saturday, May 30, 2026
Newspaper and Magzine


डीएलएसए सचिव वर्षा शर्मा ने नशा मुक्ति केंद्र व ओएसटी सेंटर का किया निरीक्षण, सेवाओं की गुणवत्ता का लिया जायजा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 30, 2026 Tags: , , , , ,

नशा मुक्ति एवं पुनर्वास सेवाओं की कि समीक्षा

सीजेएम-सह-सचिव ने रिकॉर्ड, व्यवस्थाओं और परामर्श प्रक्रिया का किया अवलोकन

पानीपत, 30 मई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीजेएम-सह-सचिव, डीएलएसए वर्षा शर्मा ने शनिवार को सिविल अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण का उद्देश्य केंद्र में नशा मुक्ति उपचार प्राप्त कर रहे मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं एवं सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन करना था।
निरीक्षण के दौरान सभी ओपीडी रजिस्टरों की गहन जांच की गई, जो विधिवत संधारित पाए गए।केंद्र में कुल 65 मरीज उपचार हेतु पहुंचे।

इसके अतिरिक्त सचिव द्वारा सिविल अस्पताल स्थित ओएसटी सेंटर (एचआईवी विभाग) का भी निरीक्षण किया गया, जहां मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं एवं कार्यप्रणाली का अवलोकन किया गया। ओएसटी सेंटर में कुल 125 मरीज पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान केंद्र में निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुपालन एवं सेवाओं के सुचारू संचालन पर विशेष ध्यान दिया गया।
सचिव ने केंद्र में कार्यरत काउंसलरों एवं स्टाफ नर्सों से भी संवाद किया। उन्होंने प्रभावी परामर्श, मरीजों की उचित देखभाल, समय पर रिकॉर्ड संधारण तथा पुनर्वास हेतु आने वाले व्यक्तियों को सहयोगात्मक एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने के महत्व पर बल दिया।
स्टाफ द्वारा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया तथा उच्च स्तरीय सेवाएं बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
विदित रहे कि
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पानीपत द्वारा विभिन्न कल्याणकारी संस्थानों की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि कमजोर एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के अधिकारों एवं कल्याण की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके तथा आवश्यक सेवाएं पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराई जा सकें।

Comments


Leave a Reply