Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


जलभराव को ना होने दें. पानी खड़ा है तो काला तेल डालें-सीएमओ

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE HEALTH , at August 19, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 19 अगस्त। मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए जिला के आम नागरिक अपने घरों के आसपास पानी इकट्ठा न होने दे। घर में साफ-सफाई रखें और संक्रमण से सावधान रहें।
           सिविल सर्जन डा. जयंत आहूजा ने कहा है कि इन दिनों मच्छर जनित रोग फैलने का खतरा अधिक रहता  है। वायरल बुखार के कई मामले रोजाना सामने आ रहे हैं। इन दिनों में डेंगू, मलेरिया होने की आशंका भी बनी रहती है। इसलिए नागरिक यह ध्यान रखें कि उनके घरों के आसपास पानी एकत्रित ना हो। घर में खाली पड़े टायर, गमले, पुरानी बाल्टी आदि में पानी जमा ना रहे। इनमें मच्छर के लार्वा पनपने का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि कूलर के पानी को हर सप्ताह साफ करें।

सीएमओ ने कहा कि किसी गड्ढे में पानी खड़ा है तो उसमें काला तेल डाल दें। घर में पानी की टंकी में सरसों का तेल की कुछ बूंदें डाल दें, इससे उसमें मच्छर नहीं होंगे। डा. कृष्ण कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन दिनों लोगों को जागरूक करने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बरसात के दिनों में मच्छरों की यह समस्या हर साल आती है, जिससे सावधान रहने की जरूरत है।

Comments