अनजान व्यक्ति के कहने से अपने मोबाइल पर एनीडेस्क / एम्मीडेस्क / टीम व्यूअर / क्विक स्पोर्ट आदि ऐप डाउनलोड न करें.
-थाना साइबर क्राइम की टीम ने जागरूक्ता अभियान के तहत दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को साइबर क्राइम इसके बचाव व हेल्पलाइन नंबर 1930 बारे विस्तार से जानकारी दी
BOL PANIPAT : 18 अक्तूबर 2023, हरियाणा पुलिस द्वारा आमजन को साइबर क्राइम से बचाने व जागरूक करने के लिए अक्तूबर माह को साइबर जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है। पानीपत पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस की टीमें प्रतिदिन स्कूल, कॉलेज सहित सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर विद्यार्थियों व आनजन को साइबर क्राइम से बचने की जानकारी दे रही हैं। इसी क्रम में थाना साइबर क्राइम पुलिस की टीम ने बुधवार को सेक्टर 13/17 में स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को साइबर क्राइम इसके बचाव व हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी देकर जागरूक किया।
साइबर विशेषज्ञय एएसआई प्रवीन ने इस दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराध बारे अवगत कराते हुए बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया या साईट पर दी गई जानकारी को पूर्ण न समझे। किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने से अपने मोबाइल पर एनीडेस्क, एम्मीडेस्क, टीम विवर, क्विक स्पोर्ट आदि ऐप डाउनलोड बिल्कुल न करें। ऐसा करने पर दूर बैठे साइबर ठग पूरी तरह से आपकी स्क्रीन सांझा करने के साथ ही आपकी डिवाईस पर कब्जा कर लेते हैं। ओएलएक्स, फेसबुक या किसी भी अन्य ऐप पर कोई सामान खरीदने से पहले विक्रेता के संबंध में पूरी जांच करें।
किसी अनजान व्यक्ति द्वारा आपको भेजे गए कुछ रुपए प्राप्त करने संबंधी लिंक या क्यूआर कोड को अपने फोन से स्कैन न करें। किसी भी अंजान व्यक्ति के साथ बैंक खाता, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड आदि से संबंधित जानकारी साझा न करें। बैंककर्मी कभी भी फोन पर आपके बैंक खातें की डिटेल नही मांगते। किसी डिजिटल वॉलेट या इंश्योरेंस सेवा आदि के कस्टमर केयर का नंबर गूगल से सर्च न करें। हमेशा उसे कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध कस्टमर केयर से सर्च करें। शातिर जालसाज गूगल पर अपना विवरण शीर्ष पर डालने में सफल हो जाते हैं। अनजान व्यक्ति साइट पर अपनी समस्याएं बताते हुए अपनी महत्वपूर्ण सूचनाएं सांझा कर बैठते हैं। जिसका बाद में दुरुपयोग हो जाता है। आपकी सावधानी ही आपको साइबर ठगी से बचाएगी।
तमाम सावधानियों के बाद भी अगर आपके साथ किसी भी प्रकार का साइबर अपराध हो जाता है तो बिना किसी देरी के साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर ट्रांजेक्शन फ्रीज करवाए या नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल https://www.cybercrime.gov.in, पर तुरंत प्रभाव से शिकायत दे और वित्तीय हानि से बचे।

Comments