Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


फेक न्यूज़ अपने माध्यम से आगे प्रचारित न करें : डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 9, 2025 Tags: , , , , ,

 BOL PANIPAT : 9 मई- डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने आमजन और मीडियाकर्मियों से अपील की है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर किसी भी प्रकार की बिना अधिकृत अथवा अपुष्ट फ़ोटो, वीडियो अथवा न्यूज़ का संप्रेषण अपने प्रचार माध्यम अथवा सोशल मीडिया पर न करें। साथ ही यदि कहीं कोई ऐसी फेक न्यूज़ है तो उसे अपने माध्यम से आगे प्रचारित न करें।
         उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा नियमों की पालना करते हुए आम नागरिक सहयोग अपेक्षित है। कोई भी जानकारी सांझा करने से पूर्व उसके तथ्यों की जांच करने सहित केवल प्रशासनिक जानकारी पर ही विश्वास करें।

Comments