अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा: उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया
-डीटीपी चाहे जितनी फोर्स ले लेकिन अवैध निर्माण पर कसे शिकंजा: पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह
-डीटीपी की बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
-उपमंडल अधिकारी व संबंधित विभाग के अधिकारियों को मिलजुल कर करना होगा कार्य
BOL PANIPAT , 26 जून। जिले में अवैध निर्माण किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। अधिकारियों को अवैध निर्माण रोकने के लिए समन्वय स्थापित करके कार्य करना होगा। इस कार्य को ईमानदारी से करने की आवश्यकता है। जिस क्षेत्र में डीटीपी अधिकारी अवैध निर्माण को ढहाने जाएंगे उससे पहले वे उपमंडल अधिकारी को अपना शेड्यूल देंगे व एक दिन पूर्व इस के बारे में सूचना देंगे। इस कार्य पर पूर्ण रूप से लगाम कसने के लिए व अवैध निर्माण रोकने के लिए और चौकसी बरतनी होगी।
उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने वीरवार को जिला सचिवालय सभागार में डीटीपी की बैठक में कहा की एक दो एफआईआर करने से काम नहीं चलेगा। अवैध निर्माण को लेकर बड़ी मात्रा में एफआईआर होनी चाहिए।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अवैध निर्माण को लेकर पुलिस 24 घंटे तैयार है। डीटीपी जब भी चाहे फोर्स ले सकते हैं। अवैध निर्माण को लेकर वो किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे।
इस मौके पर एसडीएम मनदीप सिंह, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन, जिला टाउन प्लानिंग अधिकारी संजय आंतिल व कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Comments