भाजपा के गांव चलो अभियान में राणा माजरा गांव पहुंची डा. अर्चना गुप्ता
BOL PANIPAT : 10 फरवरी, पूर्व की सरकार क्षेत्रवाद जातिवाद से ग्रस्त हो कर काम करती थी परंतु मोदी मनोहर सरकार बिना भेदभाव के जन सेवा कर रही है।एक समान विकास करा रही है।ये शब्द भाजपा प्रदेश महामंत्री डा अर्चना गुप्ता ने भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत राणा माजरा गांव में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहे। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल मालाओं से लाद डा अर्चना गुप्ता का स्वागत किया। भारी हुजूम को संबोधित करते हुए डा अर्चना गुप्ता ने कहा की मोदी ने विश्व में भारत शान को बढ़ाया है। यमन,यूक्रेन रूस , तथा अगगानिस्ता से अपने नागरिकों को सुरक्षित निकाल लाए।
डा अर्चना गुप्ता ने कहा की चीन की सीमा के साथ आधारभूत ढांचा तैयार करना भारत की शक्ति दिखाता है।मोदी ने सेना को आधुनिक उपकरणों तथा साजो सामान से सुसज्जित ही नही किया अपितु भारत रक्षा क्षेत्र में आयातक से निर्यातक बना दिया है।
डा अर्चना गुप्ता ने कहा की मोदी किसानों की फसलों का समर्थन मूल्य बुवाई के समय घोषित करने की परंपरा डाल किसान हित में बड़ा कदम उठाया है।किसान भाईयों की छः हजार रुपए सम्मान निधि दे उनकी छोटी छोटी समस्याओं से निजात दिलाई। सॉयल हेल्थ कार्ड तथा किसान संघ बना ऋण देना,किसानों को मामूली ब्याज दर पर ऋण देना,फसल बीमा योजना तथा नीम कोटेड यूरिया तथा नेनो यूरिया से लाभ दिया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री किसान नेता चौधरी चरण सिंह तथा महान किसान वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने की घोषणा कर किसानों का सम्मान किया।
इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने की घोषणा कर विद्वता का सम्मान किया । युवाओं को मुद्रा योजनाएं , स्टार्ट अप से युवाओं को सक्षम बनाया । नई खेल नीति से युवाओं का हौसला बढ़ाया। उज्जवला योजना , जनधन योजना, हर घर शौचालय तथा हर घर नल से जल तथा हर घर शौचालय से महिलाओं का सम्मान बढ़ाया. प्रधान मंत्री आवास योजना से गरीब आदमी का अपना घर का स्वप्न पूरा कर रहे है साथ आयुष्मान योजना से गरीब आदमी को इलाज की चिंता से मुक्त किया।
इस कार्यक्रम में मुस्लिम लोगों ने पूरे जोश के साथ भारत माता तथा वंदे मातरम के नारे लगाए ।मुस्लिमो ने कहा का की मोदी बिना भेद भाव के काम कर रहें है।मुस्लिम लोगों ने कहा की मोदी मनोहर की सरकार बिना भय की सरकार है।इनमे किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया। मुस्लिम लोगों ने आगे कहा की कांग्रेस ने अब तक मुस्लिमों को गुमराह किया ।अब मुस्लिम कांग्रेस की नीति को समझ चुका है। अब मुस्लिम पूर्णतया भाजपा को समर्पित है। गांव ने डा अर्चना गुप्ता को समालखा की बेटी कहकर बहुत दुलार दिया । डा अर्चना गुप्ता ने गांव में लोगो को घर घर जाकर विकास कार्यों की चर्चा कर जानकारी दी।कार्यक्रम के संयोजक रविंदर पांचाल तथा सौरभ गुप्ता साथ मौजूद रहे।

Comments