कामरेड मक्खन सिंह और कामरेड रघबीर सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई ।
BOL PANIPAT : 13 अगस्त स्थानीय भगत सिंह स्मारक के स्वतंत्रता सैनानी कामरेड टीकाराम सखुन सभागार में 12 अगस्त को कामरेड मक्खन सिंह और 13 अगस्त को कामरेड रघबीर सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई । सीपीआई के कार्यकर्ताओं ने दोनों कम्युनिस्ट नेताओं के चित्रों पर माल्यार्पण किया और पुष्प चढा़ कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।
विदित हो कि स्व. मक्खन सिंह और स्व . रघबीर सिंह चौधरी काफी समय तक हरियाणा में सीपीआई के राज्य सचिव रहे और दोनों ही नेताओं ने राज्य के मजदूरों को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की और देश के सबसे पहले राष्टीय संगठन ए आई टी यू सी ( एटक ) के राज्य महामंत्री रहे । कामरेड मक्खन सिंह का 12 अगस्त 2005 को और कामरेड रघबीर सिंह चौधरी का 13 अगस्त 2013 को निधन हुआ था ।
सीपीआई के राज्य सचिव कामरेड दरियाव सिंह कश्यप , जिला सचिव पवन कुमार सैनी एडवोकेट ,श्रमिक नेता ओम प्रकाश यादव , डाक्टर रमाकांत , बीकेएमयू के जिला सचिव भूपेन्द्र कशयप , सुमित कुमार , नवल किशोर यादव , राधेश्याम , जोगेन्द्र सिंह , सतपाल ठेके़दार , सतीश यादव आदि ने कम्युनिस्ट नेताओं श्रद्धासुमन अर्पित किये और दिवंगत नेताओं के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प दोहराया ।

Comments