Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


सरिया दुकान संचालक से ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयोग की एक्टीवा व 35 हजार रूपए बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 7, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 7 सितम्बर 2022, सीआईए टू की टीम ने गत अगस्त में सनौली रोड पर सरिया दुकान संचालक से करीब 2 लाख रूपए कीमत का सरीया ठगी करके ले जाने वाले दो आरोपियों समालखा अनाज मंडी के पास से काबू किया। आरोपियों की पहचान राजेंद्र निवासी संत नगर बुराड़ी व जितेंद्र निवासी दीपक विहार उत्तम नगर दिल्ली के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया आरोपियों ने पूछताछ में ठगी की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपियों से खुलाशा हुआ दोनों ने शार्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए ठगी की वारदात को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों ने ठगी से हासिल किये सरिये को 1 लाख 30 हजार रूपए में बेचकर ज्यादातर पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए। बचे 35 हजार रूपए व वारदात में प्रयोग की स्कूटी बरामद कर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया मंगलवार को सीआईए टू की एक टीम गश्त के दौरान समालखा अड्डे के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म के दो युवक एक स्कूटी पर सवार होकर अनाज मंडी कट के पास किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर दोनों आरोपी युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान राजेंद्र पुत्र बहादुर निवासी संत नगर बुराड़ी व जितेंद्र पुत्र दिलावर निवासी दीपक विहार उत्तम नगर दिल्ली के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने गत अगस्त में पानीपत सनौली रोड़ पर सरिया दुकान संचालक से करीब 2 लाख रूपए कीमत का सरीया ठगी करके ले जाने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। वारदात बारे थाना चांदनी बाग में सैक्टर 11 निवासी मोहित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

थाना चांदनी बाग में मोहित निवासी सैक्टर 11 पानीपत ने शिकायत देकर बताया था कि उसने सनौली रोड पर ग्रोवर संस के नाम से सरिये की दुकान की हुई है। 5 अगस्त को दुकान पर एक युवक आया और सरिये के बारे में जानकारी ले फोन नंबर लेकर यह कहते हुए दुकान से चला गया की वह माल के बारे में फोन कर बात कर लेगा। कुछ समय बाद युवक का फोन आया तो वह उस दौरान व्यस्त था जिस कारण सही से बात नही हो पाई। बाद में वॉटसप पर मैसेज के माध्यम से युवक से बात हुई तो दोनों के बीच सरियें के रेट तय हो गए। उसने युवक द्वारा दिए गए सैक्टर 24 में उसके पत्ते पर 1लाख 99 हजार 618 रूपए कीमत का 2725 किलों सरिया ट्राली में लोढ़ करवा कर भिजवा दिया। 6 अगस्त को युवक दुकान पर चैक देकर चला गया। चैक को उसने बैंक में अपने खाते में लगाया तो वह बांउस हो गया। युवक से फोन पर बात करनी चाही तो नंबर बंद मिला। जिस पत्ते पर सरिया भेजा था वहा जाकर जानकारी जुटाई तो उस नंबर को कोई मकान नही मिला। आरोपी युवक धोखाधड़ी कर 1लाख 99 हजार 618 रूपए कीमत का 2725 किलों सरिया ठगी कर ले गया। मोहित की शिकायत पर थाना चांदनी बाग में धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments